Home
Mobile

Zepto पर iPhone 16 पर 10,000 रुपये की बचत का शानदार मौका, जानें ऑफर डिटेल

iPhone 16 Discount: अगर आप भी एप्पल का लेटेस्ट iPhone 16 स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। जी हां, दिवाली से पहले ब्रांड की तरफ से आईफोन दिवाली ऑफर किया जा रहा है, जिसके तहत ग्राहक फ्लिपकार्ट और अमेजन से इसे 5000 रुपये की छूट के साथ घर ला सकते हैं।

लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे खास ऑफर की डिटेल बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एप्पल के इस नए मॉडल को पूरे 10 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

Zepto पर iPhone 16 पर 10,000 रुपये की बचत का शानदार मौका

दरअसल जेपटो (Zepto) ऐप पर इस फोन को अब तक के सबसे कम कीमत में लिस्ट किया गया है। फेमस टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से आईफोन 16 पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी शेयर की है।

जिनके अनुसार एप्पल आईफोन 16 का 128GB वेरिएंट जिसकी कीमत 89,900 रुपये है, इसे 10 हजार तक की छूट के साथ मात्र 79,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी की अगर आप Zepto App से ऑर्डर करते हैं, तो यह फोन आपको कीमत से 10 हजार रुपये तक की छूट मिलेगा।

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone 16 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। प्रोसेसर के तौर पर इसे A18 चिपसेट से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 3561mAh की बैटरी शामिल की है।

आईफोन 16 में AI फीचर्स दिए गए हैं। Apple ने इसमें एक्शन बटन भी दिया है, जो यूजर को वॉयस मेमो रिकॉर्ड करने, गानों की पहचान करने जैसी फैसलिटी तक जल्दी से पहुंचने की अनुमति देता है। इस फोन में सैटेलाइट की मदद से इमरजेंसी में मैसेज भेजने का भी ऑप्शन दिया गया है।

इसके अलावा iPhone 16 एक नए कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ आता है, जो यूजर को स्क्रीन पर उंगली स्लाइड करके सेटिंग्स को एडजस्ट करने में सक्षम बनाता है, जो On/Off स्विच के नीचे दाईं ओर स्थित है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 16 Available Under 70000 On Zepto With 10 Minute Delievery Check Offers Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X