Apple iPhone 15 के लॉन्च के बाद iPhone 16 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इन धांसू फीचर्स से होगा लैस, जानें
Apple iPhone 16 Update: स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने हाल ही में अपनी नई सीरीज iPhone 15 को लॉन्च किया है। जिसे कई नए अपग्रेड्स के साथ लाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा खास अपग्रेड लाइटनिंग पोर्ट की जगह USB Type-C पोर्ट, टाइटेनियम फ्रेम , एक्शन बटन और पेरिस्कोप कैमरा शामिल है। इसी बीच एप्पल के आगामी सीरीज iPhone 16 Series के फीचर्स की जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए आपको आगे इस अपकमिंग सीरीज को लेकर सामने आई जानकारी के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
iPhone 16 में मिल सकते हैं ये अपग्रेड
बड़ा डिस्पले
Apple एनालिस्ट रॉस यंग के अनुसार कंपनी अगले साल अब तक के सबसे बड़ी स्क्रीन वाले आईफोन्स को लाएगी। अब तक iPhone में 6.1 इंच और 6.7 इंच के डिस्प्ले देखने को मिले हैं। लेकिन यंग की मानें तो अब नए आईफोन iPhone 16 को कंपनी 6.3 इंच का डिस्प्ले और iPhone 16 Pro और मैक्स को 6.9 इंच के डिस्प्ले के साथ ला सकती है।
WiFi अपग्रेड
इसके अलावा iPhone 16 Pro को Wi-Fi 7 तकनीक से लैस किया जा सकता है। जो 40 Gbps की गति से डेटा संचारित करेगी। यह अभी के WI-Fi 6 के मुकाबले दोगुनी होगी। एप्पल के इस अपग्रेड से नेटवर्किंग गति में तेजी लाई जाएगी।

सॉलिड स्टेट बटन
iPhone 15 को लेकर अफवाह थी कि, इसे कंपनी हैप्टिक सॉलिड स्टेट बटन के साथ लाएगी। जो फिजिकल वॉल्यूम बटन की जगह लेगा। लेकिन मार्क गुरमन के अनुसार म्यूट स्विच को एक्शन बटन से बदल दिया गया। हालांकि फिजिकल वॉल्यूम बटन अभी भी मौजूद है। गुरमन का कहना है कि, कंपनी iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में इसे शामिल कर सकती है।
अंडर-डिस्प्ले Face ID
आगामी सीरीज को लेकर विश्लेषक मिंग-ची कुओ के अनुसार Apple 2024 में iPhone 16 सीरीज को अंडर डिस्प्ले फेस आईडी सेंसर के साथ लाएगा। जो वर्तमान फेस आईडी मॉड्यूल के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट होगा।
कैमरा अपडेट
इसके अलावा लीक रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल अगले साल iPhone 16 Ultra को पेश कर सकता है। यह आईफोन पोर्ट-लेस होगा। जिसमें कोई USB-C पोर्ट नहीं होगा। इसमें फास्ट प्रोसेसर और अपग्रेड कैमरा को शामिल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








