iPhone 16 के नए लीक पोस्टर से लॉन्च डेट का खुलासा, यहां जानें सबकुछ
Apple के नेक्स्ट जेनरेशन के iPhone यानी कि, iPhone 16 के अगले महीने लॉन्च किए जाने की अफवाह है। हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी एप्पल ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है और ऑफिशियली आमंत्रण सार्वजनिक होने तक ऐसा ही जारी रखने की संभावना भी है।
लेकिन इसी बीच एक नए लीक में iPhone 16 लॉन्च इवेंट के पोस्टर का खुलासा हुआ है, जिससे इस आगामी आईफोन के लॉन्च डेट पर से भी पर्दा उठ चुका है। लीक के अनुसार Apple 10 सितंबर को सुबह 10 बजे Apple Park में अन्य हार्डवेयर प्रोडक्ट्स के साथ चार नए iPhone को भी लॉन्च करेगा।

दरअसल टिप्सटर माजिन बुउ ने एप्पल इवेंट को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर 'रेडी. सेट. कैप्चर' कैप्शन लिखा है। इसके साथ ही पोस्टर में 10 सितंबर की तारीख बताई गई है, जो iPhone 16 के लॉन्च की पिछली लीक टाइम लाइन से मिलता जुलता है।
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि, 10 सितंबर को iPhone 16 सीरीज के लॉन्च की तारीख की अफवाह सामने आई है। इससे पहले, ब्लूमबर्ग के रिपोर्टर मार्क गुरमन ने अपने पावर ऑन न्यूज़लैटर में सुझाव दिया था कि, Apple पिछले साल की तरह ही लॉन्च रणनीति अपना सकता है और 10 सितंबर की ही लॉन्चिंग का सुझाव दिया था।

हालांकि, गुरमन इसके साथ ही यह कहा था कि, कई लोकप्रिय AI सितंबर में लॉन्च के लिए समय पर तैयार नहीं होंगी और इसके बजाय अक्टूबर में iOS 18.1 अपडेट में अपना रास्ता बना लेंगी। अगर यह सही हुआ तो यह Apple के नए iPhone सीरीज के लॉन्च पर अपने नए फीचर्स को शिप करने के चलन का अपवाद होगा।
Apple iPhone 16 सीरीज - एक अन्य हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में, गुरमन ने बताया कि Apple 10 सितंबर को iPhone 16 लॉन्च इवेंट में AirPods 4 को भी दो वेरिएंट में लॉन्च करेगा। इसके साथ ही AirPods 4 के दो एडीशन में समान डिजाइन फैसलिटी होंगी। साथ ही वे क्रमशः AirPods 2 और AirPods 3 का स्थान लेंगे।
एंट्री-लेवल और मिड-रेंज AirPods 4 के बीच खास अंतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन बताया जा रहा है। मिड-रेंज मॉडल में ANC शामिल होगा, जबकि एंट्री-लेवल मॉडल में नहीं होगा। हालांकि गुरमन का सुझाव है कि AirPods 4 मॉडल AirPods Pro 3 से अलग होंगे, जिन्हें इस साल के आखिर में अपडेट मिलने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








