iPhone 16 Pro , Pro Max में मिल सकते हैं बदलाव, यहां जानें सभी डिटेल
Apple iPhone 16 Update: एप्पल अपने आगामी सीरीज आईफोन 16 पर काम कर रहा है। साल 2024 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इस सीरीज की अब तक कई लीक्स सामने आ चुकी है। जिसमें कई खुलासे किए गए हैं। फिलहाल सामने आई लीक की माने तो कंपनी द्वारा 16 सीरीज की प्रो मॉडल्स के स्क्रीन साइज में खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 16 Pro और Pro Max के स्क्रीन बड़े हो सकते हैं
फेमस टिपस्टर मुकुल शर्मा ने X पूर्व में ट्विटर पर इश बात का खुलासा किया है कि,कंपनी अपने नए मॉडल्स में यूजर्स को बड़ी स्क्रीन दे सकती है। जो 6.3 और 6.9 इंच के साथ आ सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो दावा किया जा रहा कि, कंपनी iPhone 16 OLED पैनल में माइक्रो लेंस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है, जिससे फोन की ब्राइटनेस बढ़ेगी और पावर कंजम्प्शन भी कम हो सकेगा।
वहीं Gizmochina की रिपोर्ट की मानें तो एप्पल iPhone 16 Pro और Pro Max के स्क्रीन साइज को पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा किया जा सकता है। आपको बता दें, फिलहाल मौजूदा 15 प्रो में 6.1 इंच की स्क्रीन और प्रो मैक्स में 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा एप्पल के अपकमिंग सीरीजी को हैप्टिक बटन्स और iOS 18 के साथ AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी Siri में कुछ नए फीचर्स एड कर सकती है, जो लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड होंगे।
iPhone 15 पर बंपर डिस्काउंट
एप्पल अपने लेटेस्ट मॉडल आईफोन 15 के ग्राहकों को भारी डिस्काउंट का लाभ दे रही है। दरअसल, विजय सेल्स पर एप्पल डेज सेल की शुरूआत हो चुकी है। इस सेल में एप्पल के लेटेस्ट मॉडल को मात्र 70,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। अगर ग्राहक iPhone 15 को अभी खरीदता है तो वह इस पर 12,000 रुपये तक की बचत कर सकता है। इसके साथ ही इस सेल में आईपैड और मैकबुक को भी भारी भरकम छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








