Apple iPhone 16 Pro Max में मिलेगा अब तक का सबसे तगड़ा कैमरा, डिटेल्स आई सामने, यहां जानें सबकुछ
Apple iPhone 16 Pro Max Camera: iPhone लवर्स को नेक्स्ट जेनरेशन iPhone 16 सीरीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस आगामी सीरीज के स्पेसिफिकेशन से लेकर डिजाइन तक को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं।
इस कड़ी में अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस सीरीज के टॉप मॉडल यानी कि, iPhone 16 Pro Max के कैमरे को लेकर अहम खुलासा किया गया है। जिसके अनुसार इस मॉडल को कंपनी अब तक के सबसे तगड़ा कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है।

Apple iPhone 16 सीरीज की एंट्री इस साल की दूसरी छमाही में हो सकती है। दरअसल चीन के टिप्सटर OvO ने इस फोन को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। टिप्सटर की मानें तो iPhone 16 Pro Max में कंपनी अपग्रेडेड 48 मेगापिक्सल Sony IMX903 मेन कैमरा दे सकती है। वहीं iPhone 16 Pro को 48 मेगापिक्सल Sony IMX803 कैमरा से लैस किया जा सकता है।
टिप्स्टर की ने आगे बताया कि, iPhone 16 Pro Max में 5x टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इन दोनों ही मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिए जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो ये फोन्स अब तक के सबसे तगड़े कैमरे के साथ दस्तक देंगे। आपको बता दें, पिछले iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन- इस मॉडल में बड़े साइज वाला सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें A18 Pro प्रो चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है।
वहीं हाल ही में सामने आई एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 16 प्रो मैक्स में 4,676mAh की बैटरी शामिल होगी, जो 30 घंटे तक का बैकअप देगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Black, White, Grey, Rose और Silver शेड में उपलब्ध कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि, इससे पहले टिप्सटर Majin Bu ने iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट्स की इमेजेज साझा की थी। जिसमें इस मॉडल को 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ देखा गया था।
वहीं इससे पहले सामने आई लीक्स में दावा किया गया था कि, आईफोन 16 सीरीज में ब्रांड एक नया कैप्चर बटन दे सकता है। साथ ही iPhone 15 Pro मॉडल्स में दिया गया एक्शन बटन iPhone 16 और iPhone 16 Plus में भी दिया जा सकता है।
फिलहाल कंपनी ने iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, पिछले दिनों से लगातार सामने आ रही लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन सीरीज को सितंबर के मध्य में पेश किया जाएगा। जिसकी कीमत 1 लाख रुपये के आसपास तय किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








