iPhone 16 सीरीज डमी यूनिट लीक, कैमरे से लेकर इन बदलावों के साथ लॉन्च होगा फोन
Apple जल्द ही अपनी नई सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। एप्पल के आगामी iPhone 16 सीरीज़ के तहत कंपनी अपने चार नए आईफोन (iphone) आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को लॉन्च कर सकता है।
इसके अलावा अपनी नई सीरीज को कंपनी कई नए फीचर्स से भी लैस कर सकती है। आईफोन 16 को लेकर वैसे तो अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में इस सीरीज की डमी यूनिट लीक हुई है। जिससे आईफोन के आगामी सीरीज के डिज़ाइन का खुलासा हो चुका है।

एक्स पूर्व में ट्विटर पर सोनी डिक्सन नाम के एक शख्स ने iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल की इमेज शेयर की हैं। जिनमें कई बदलाव देखे जा सकते हैं। अगर आप भी आईफोन लवर हैं, औऱ आपको इसके अगले सीरीज की इंतजार है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
आज हम आपको एप्पल के आगामी सीरीज को लेकर सामने आई जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे पहले लीक में बताया गया था कि, iPhone 16 और iPhone 16 Plus मॉडल को लंबवत संरेखित कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा।
लीक डमी इमेज के अनुसार iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max अन्य मॉडल के मुकाबले बड़े होंगे। इसके साथ ही iPhone 16 सीरीज में यूजर्स को फोटो जल्दी लेने के लिए एक कैप्चर बटन भी मिलेगा। जिसे फोन के दाईं ओर दिया जाएगा। इसकी पुष्टि लीक में भी की गई है।
इसके अलावा, डमी इमेज की मानें तो iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में बाईं ओर एक एक्शन बटन दिया जाएगा। ये आपको बता दें, ये एक्शन बटन iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में भी दिए गए हैं। जो म्यूट स्विच को रिप्लेस करेगा। इसके साथ ही इसे दूसरे काम और शॉर्टकट लॉन्च करने के लिए यूज किया जा सकता है।

लीक डमी यूनिट में iPhone 16 सीरीज के सभी स्मार्टफोन के डिजाइन सामने आ गए हैं। री डिजाइन रियर कैमरा के साथ आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस को पेश किया जा सकता है।
वहीं इस सीरीज के दो मॉडल को वर्टिकल अलाइन कैमरा ले-आउट के साथ लाया जाएगा, जिसे इससे पहले iPhone 13 में देखा जा चुका है। डमी यूनिट्स में दोनों हैंडसेट के लिए पिल(Pill) के आकार का लेआउट दिए गए है।


Click it and Unblock the Notifications








