भारत में Apple iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल की कीमत और उपलब्धता
Apple iPhone 16 Series Pricing in India: Apple द्वारा 9 सितंबर को आयोजित किए गए 'It's Glowtime' लॉन्च इवेंट में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया गया। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट iPhones को पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और Apple इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ पेश किया है।
जिसमें चार मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 16 सीरीज के सभी चार मॉडल्स अगले सप्ताह से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। तो आइए iPhone 16 सीरीज की भारत में कीमत और बिक्री के डिटेल्स जानते हैं।

भारत में iPhone 16 सीरीज की कीमत और उपलब्धता- सबसे पहले बात करते हैं iPhone 16 की, इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये, 256GB की कीमत 89,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 1,09,900 रुपये होगी।
iPhone 16 Plus मॉडल की कीमत 128GB वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि 256GB की कीमत 99,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों ही अल्ट्रामरीन, टील, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर में आ रहे हैं। 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि बिक्री 20 सितंबर को भारत में Apple ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
iPhone 16 Pro के 128GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि 256GB की कीमक 1,29,900 रुपये, , 512GB की कीमत 1,49,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये होगी। वहीं iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है, जबकि 512GB और 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,64,900 रुपये और 1,84,900 रुपये होगी।
आईफोन 16 के दोनों प्रो मॉडल डेजर्ट टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इनकी प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू हो रही है। जबकि, भारत में Apple ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से इस 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








