iPhone 16E लॉन्च, Apple का सस्ता स्मार्टफोन जो देगा महंगे फोन के फीचर्स
Apple ने iphone 16 सीरीज का एक नया हैंडसेट iphone 16e लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन A18 चिप और Apple द्वारा डिजाइन किए गए नए Apple C1 सेल्युलर मॉडेम से लैस है, जो Apple की इंटेलिजेंस को बेहतर बनाता है। इसमें इमरजेंसी SoS, फाइंड माई वाया सैटेलाइट और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी इमरजेंसी फैसलिटी भी दी गई हैं।
iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले और सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव ऑफर करता है। तो चलिए आगे इसके सभी फीचर्स, भारत में कीमत और उपलब्धता पर एक नजर डालते हैं।

iPhone 16e की भारत में कीमत
iPhone 16e का बेस वेरिएंट 128GB मॉडल की कीमत $599 (लगभग 49,500 रुपये) से शुरू होता है। भारत में इस मॉडल की कीमत 59,900 रुपये तय की गई है, जबकि iPhone 16 की शुरूआती कीमत 79,900 है, ऐसे में दोनों फोन्स के बीच 20,000 रुपये का अंतर है।
वहीं उपलब्धता की बात करें तो इस फोन का प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे और डिलीवरी 28 फरवरी से होगी। इसके अलावा iPhone 16e के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,900 रुपये रखी गई है।
iPhone 16e स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसमें नॉच और फेस आईडी सिस्टम के साथ सुरक्षित फेशियल रिकग्निशन मौजूद है। iPhone SE सीरीज के पारंपरिक म्यूट स्विच के बजाय इसमें एक एक्शन बटन दिया गया है, जो यूजर्स को कैमरा लॉन्च करने या डू नॉट डिस्टर्ब मोड को सक्षम करने जैसे कार्यों को जल्दी से एक्सेस करने की सुविधा देता है। इसके अलावा iPhone 16e में USB-C पोर्ट भी है, जो नए कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।
iPhone 16e स्मार्टफोन Apple के A18 चिप द्वारा संचालित है, जिसमें 6-कोर CPU है, जो iPhone 11 के A13 बायोनिक चिप से 80% फास्ट है। इसमें 4-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन भी है, जो मशीन लर्निंग को बेहतर तरीके से हैंडल करता है। यह AI-संचालित फैसलिटी के लिए Apple इंटेलिजेंस को सपर्ट करता है, जिसमें Genmoji, राइटिंग टूल्स और ChatGPT शामिल है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन रियर कैमरा है, जो 2x टेलीफोटो जूम और हाई रिजॉल्यूशन शॉट्स के साथ बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है। इसमें पोट्रेट मोड, नाइट मोड और HDR जैसी सुविधाएं हैं। इसके साथ ही 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी और इमरजेंसी SOS जैसी सुविधाएं हैं, जो सीमित सेलुलर कवरेज वाले क्षेत्रों में संचार प्रदान करती हैं। इसके साथ ही क्रैश डिटेक्शन भी है, जो दुर्घटना के समय आपातकालीन सेवाओं को सूचित करता है। हालांकि इस सुविधा की उपलब्धता भारत में अभी स्पष्ट नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








