Apple iPhone 16e पर मिलेगा 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें सेल डेट
Apple ने हाल ही में अपना अफोर्डेबल iPhone 16e लॉन्च किया है, जिसकी भारत में कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है। Apple iPhone 16e के प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और इसकी सेल 28 फरवरी से शुरू होगी। Apple के ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर ने इस फोन की पहली सेल में 10,000 रुपये तक की छूट देने का ऑफर घोषित किया है, जिससे ग्राहक इसे और सस्ता खरीद सकते हैं।
iPhone 16e पर पाएं 10000 रुपये का डिस्काउंट
iPhone 16e स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 28 फरवरी से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये तय की गई है।

Apple iPhone 16e पर बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस ऑफर किए जा रहे हैं। ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन की कीमत 55,900 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा पुराने के एक्सचेंज पर 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर 49,900 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
iPhone 16e के फीचर्स
iPhone 16e स्मार्टफोन में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले और Face ID सिस्टम है। इसमें एक्शन बटन और USB-C पोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट A18 चिप और Apple Intelligence फीचर्स जैसे Genmoji, Writing Tools और ChatGPT इंटीग्रेशन सपोर्ट करता है। इसमें Visual Intelligence का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके रैम की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन बेंचमार्क टेस्ट से यह संकेत मिलता है कि इसमें 8GB रैम हो सकती है।
कैमरा सेटअप में 48MP फ्यूजन रियर कैमरा है, जिसमें 2x डिजिटल जूम, पोट्रेट मोड, नाइट मोड और HDR सपोर्ट दिया गया है। फ्रंट में 12MP TrueDepth कैमरा है, जो ऑटोफोकस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








