Apple iPhone 17 सीरीज मॉडल होंगे महंगे; ProMotion डिस्प्ले, 24MP कैमरा और ‘Air' वेरिएंट की एंट्री तय
Apple iPhone 17 Series Price: Apple इस साल अपनी लेटेस्ट 17 सीरीज को लाने की तैयारी में है। ये सीरीज कंपनी की खास सीरीज होगी, क्योंकि इसमें आपको कई खास अपग्रेड देखने को मिलेंगे। Apple iPhone 17 Series अगले महीने लॉन्च होने वाली है। इस बार कंपनी चार नए मॉडल पेश करने जा रही है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल है।
हालांकि, इस बार की चर्चा सिर्फ नए फीचर्स की वजह से नहीं, बल्कि संभावित कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर भी है। बताया जा रहा है कि ट्रैरिफ के कारण इन डिवाइस की कीमतों में लगभग 10000 रुपये की बढ़त हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों बढ़ेगी कीमत ?
पिछले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर चल रहे टैरिफ वार ने टेक इंडस्ट्री को काफी प्रभावित किया है। अब इसकी सीधी मार iPhone 17 सीरीज़ की कीमतों पर पड़ने वाली है।
अभी तक अमेरिका में चीन से आयात होने वाले iPhones पर 20% टैरिफ लगता था और भारत से आने वाले मॉडलों पर कोई टैक्स नहीं। लेकिन हाल ही में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले iPhones पर 50% टैरिफ लगा दिया है।
इसका नतीजा यह होगा कि अमेरिका के इंटरनल मार्केट में iPhone 17 की कीमतें 50 से 100 डॉलर तक बढ़ सकती हैं। वहीं, भारत में भी कीमत में ₹10,000 तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।
भारतीय मार्केट में कितनी होगी कीमतें
भारत में सबसे महंगा मॉडल iPhone 17 Pro Max हो सकता है, जिसकी संभावित कीमत ₹1,64,990 बताई जा रही है। बाकी वेरिएंट्स की कीमतें भी iPhone 16 सीरीज की तुलना में ज्यादा होंगी।
कंपनी इस प्राइस हाइक को कस्टमर्स के लिए थोड़ा 'जस्टिफाई' करने के लिए कुछ बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro के बेस वेरिएंट की स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किया जा सकता है, जैसा कि अभी Pro Max में मिलता है।
iPhone 17 Air से मिलेगी नई पहचान
इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 'Plus' वेरिएंट को रिप्लेस करके 'Air' वेरिएंट लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि iPhone 17 Air का साइज और वज़न दोनों कम होंगे, जिससे यह यूज़र्स के लिए हल्का और हैंडी ऑप्शन साबित हो सकता है।
डिस्प्ले और कैमरा अपग्रेड
iPhone 17 सीरीज में ProMotion डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जो पहले सिर्फ Pro वेरिएंट्स में था। कैमरा फ्रंट पर भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस बार सभी मॉडल्स में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को काफी बेहतर बनाएगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iPhone 17 Air में आपको Apple A19 चिपसेट मिल सकता है। वहीं iPhone 17 और 17 Pro/Pro Max में Apple A19 Pro चिपसेट की सुविधा मिलेगी। ये नए प्रोसेसर डिवाइस की परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।
भारत में लॉन्च इंपैक्ट
भारत में iPhone यूजर्स के लिए यह खबर थोड़ी कड़वी है, क्योंकि बढ़ी हुई कीमतों का असर यहां सीधे देखने को मिलेगा। हालांकि, Apple भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाकर कुछ हद तक कीमतें को कम करने की कोशिश कर सकता है।
iPhone 17 सीरीज न केवल फीचर्स के मामले में, बल्कि प्राइसिंग स्ट्रैटेजी में भी बड़ी खबर बनने वाली है। एक तरफ ProMotion डिस्प्ले, 24MP फ्रंट कैमरा और 256GB बेस स्टोरेज जैसे अपग्रेड्स यूजर्स को लुभाएंगे, वहीं दूसरी तरफ 10,000 रुपये तक की कीमत बढ़ोतरी कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या नए फीचर्स इस कीमत को सही ठहरा पाएंगे या यूजर्स अपने पुराने iPhone के साथ ही संतुष्ट रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








