कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक, साल 2025 में iPhone 17 में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव!
Apple की iPhone 16 सीरीज को मार्केट में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और iPhone 17 मॉडल के बारे में लीक और अफवाहों के सामने आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में एल्युमिनियम और ग्लास दोनों से बना एक डिजाइन वाला रियर पैनल होगा।
इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में नेक्स्ट जनरेशन के iPhone 17 मॉडल के बारे में और भी कई डिटेल्स सामने आई हैं, जिनके सितंबर 2025 में आने की अफवाह है। अफवाहों के मुताबिक, साल 2025 में एप्पल के इस नए मॉडल्स में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि iPhone 17 मॉडल में क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं?

iPhone 17 मॉडल में 2025 में होने वाले संभावित 5 बड़े बदलाव
लीक के अनुसार, iPhone 17 मॉडल में अगले साल कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि iPhone 17 मॉडल के एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आने की संभावना है। बता दें कि iPhone 15 Pro और iPhone 16 Pro में टाइटेनियम फ्रेम दी गई है। अगर iPhone 17 मॉडल एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आते हैं, तो ये सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है।
लीक के अनुसार, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में Apple कंपनी की अगली पीढ़ी की A19 Pro चिप का इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जिसे TSMC की नई थर्ड जनरेशन की 3nm प्रोसेस के साथ तैयार किया जाएगा।
इस मॉडल के कैमरा को लेकर भी कुछ अफवाहें सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि iPhone 17 मॉडल में अपग्रेडेड 24MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और iPhone 17 Pro में अपग्रेडेड 48MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है।
अफवाहों की माने तो, iPhone 17 Pro Max के लिए एप्पल कंपनी एक छोटा डायनामिक आइलैंड लेकर आ सकती है।
iPhone 17 Pro Max में ब्रॉडकॉम के बजाय कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया वाई-फाई 7 चिप होने की भी अफवाहे सामने आई है।
अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपने iPhone 17 मॉडल में यही सब बड़े बदलाव होंगे या फिर कंपनी कुछ और नया जोड़कर यूजर्स को सरप्राइज करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








