iPhone 17 Pro and Pro Max Launched: नया डिजाइन, दमदार कैमरा और अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी
iPhone 17 Pro and Pro Max Launched: Apple ने एक बार फिर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इन डिवाइसेज की सबसे बड़ी खासियत इनका नया A19 Pro चिप, अल्ट्रा-पावरफुल कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस है।

नया डिजाइन और स्ट्रॉन्ग बिल्ड
iPhone 17 Pro सीरीज़ को इस बार पूरी तरह नए अंदाज में पेश किया गया है। इसका ब्रश्ड एल्यूमीनियम यूनिबॉडी डिज़ाइन न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है, बल्कि फोन की मजबूती और हीट मैनेजमेंट को भी बेहतर बनाता है।
कंपनी ने इस बार फोन के अंदर एपल-डिजाइन किया हुआ वेपर चैम्बर दिया है, जो गेमिंग और हैवी टास्किंग के दौरान फोन को ओवरहीट नहीं होने देता।
डिस्प्ले हुआ और भी शार्प
iPhone 17 Pro और Pro Max में 6.3-इंच और 6.9-इंच का Super Retina XDR Display मिलता है। इसमें Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल हुआ है, जो अब तीन गुना ज्यादा स्क्रैच-रेसिस्टेंट है। वहीं डिस्प्ले पर आपको 3000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जो आउटडोर इस्तेमाल के लिए अब तक का सबसे बेहतर iPhone डिस्प्ले है।
A19 Pro चिप और परफॉर्मेंस
इस बार Apple ने अपने नए A19 Pro चिप से परफॉर्मेंस को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले जनरेशन की तुलना में 40% ज्यादा फास्ट है। गेमिंग हो या हाई-एंड वीडियो एडिटिंग, यह चिप बिना किसी लैग के स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
इसमें 6-कोर CPU और 6-कोर GPU है, जिसमें Neural Accelerators भी शामिल हैं। यही नहीं, यह डिवाइस अब Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है।
दमदार कैमरा सिस्टम
कैमरा के मामले में iPhone 17 Pro और Pro Max ने वाकई बड़ा अपग्रेड दिया है। इसमें तीन 48MP Fusion कैमरे (Main, Ultra Wide और नया Telephoto) शामिल हैं। खासतौर पर Telephoto कैमरा अब 8x ऑप्टिकल-ज़ूम (200mm) तक सपोर्ट करता है, जो iPhone में पहली बार देखने को मिल रहा है।
इसके अलावा नया 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा अब और भी वाइड-एंगल और डिटेल्ड सेल्फी देता है।
प्रो लेवल वीडियो फीचर्स
कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्ममेकर्स के लिए यह iPhone एक वरदान है। इसमें ProRes RAW, Apple Log 2 और Genlock जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो मल्टी-कैमरा शूट्स को आसान और प्रोफेशनल बनाते हैं। साथ ही, फ्रंट और बैक कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग (Dual Capture) का विकल्प भी उपलब्ध है।
बैटरी और चार्जिंग
नई इंटरनल आर्किटेक्चर और A19 Pro की एफिशिएंसी की वजह से iPhone 17 Pro Max अब तक की सबसे बेहतरीन बैटरी लाइफ देता है। कंपनी का दावा है कि यह iPhone अब सबसे लंबे समय तक चलेगा। साथ ही, 40W Dynamic Power Adapter से इसे 20 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में iPhone 17 Pro और Pro Max की शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं।
- iPhone 17 Pro: ₹1,34,900 से शुरू (256GB बेस मॉडल)
- iPhone 17 Pro Max: ₹1,19,900 से शुरू (256GB बेस मॉडल, 2TB तक का विकल्प भी)
ये डिवाइस तीन नए फिनिश - Cosmic Orange, Deep Blue और Silver में उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से और बिक्री 19 सितंबर से शुरू होंगे।
iPhone 17 Pro और Pro Max ने कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में वाकई में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो गेमिंग, प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन और लंबे बैटरी बैकअप चाहते हैं, यह iPhone एक बेस्ट अपग्रेड साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications





