Home
Mobile

A19 vs A19 Pro: iPhone 17 सीरीज की परफॉर्मेंस पर क्या दिखेगा असर, जानें क्या है फर्क और कौन सा है बेस्ट

Apple ने अपने Awe Dropping Event में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करते हुए सिर्फ डिज़ाइन और कैमरा ही नहीं, बल्कि प्रोसेसर लेवल पर भी बड़ा बदलाव किया है। इस बार कंपनी ने A19 और A19 Pro चिप्स पेश किए हैं, जो अब तक के सबसे एडवांस्ड मोबाइल चिपसेट बताए जा रहे हैं।

खास बात यह है कि ये सभी चिप्स 3-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जिससे इनकी परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों बेहतर हो गई है। यहां हम जानेंगे कि इस सीरीज में क्या कुछ खास है और A19 और A19 Pro चिप्स कैसे एक दूसर से अलग है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

A19 vs A19 Pro: जानें क्या है फर्क और कौन सा है बेस्ट?

iPhone 17: A19 चिप के साथ

सबसे पहले बात करें iPhone 17 की, तो इसमें बेस वेरिएंट A19 चिप दिया गया है। यह चिप 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। यह प्रोसेसर रोज़मर्रा के काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल माना जा रहा है। हालांकि यह A19 Pro से थोड़ा कमज़ोर है, लेकिन AI इंटीग्रेशन और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी सभी ज़रूरी फीचर्स शामिल हैं।

A19 Pro चिप

यहां से गेम दिलचस्प होता है, क्योंकि iPhone 17 Air और Pro मॉडल्स में कंपनी ने A19 Pro चिप दी है। लेकिन दोनों में हल्का सा फर्क है।

  • iPhone 17 Air में A19 Pro का 6-कोर CPU और 5-कोर GPU वर्जन दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro और Pro Max में A19 Pro का हाई-एंड वर्ज़न है, जिसमें 6-कोर CPU और 6-कोर GPU मौजूद है।
  • यानी सिर्फ एक GPU कोर का फर्क, लेकिन इसका असर ग्राफिक्स और हाई-एंड गेमिंग में साफ दिखेगा।

Neural Accelerators और AI पावर

एप्पल ने A19 सीरीज़ के सभी चिप्स में Neural Accelerators जोड़े हैं। हर GPU कोर को सपोर्ट करने वाला यह फीचर लोकल AI मॉडल्स और ऑन-डिवाइस Siri को और तेज़ बनाता है। यही वजह है कि iPhone 17 सीरीज़ में यूज़र को रीयल-टाइम AI एक्सपीरियंस मिलेगा, बिना इंटरनेट पर ज्यादा निर्भर हुए।

इसके अलावा, 16-कोर Neural Engine, अपडेटेड डिस्प्ले इंजन और नया इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी इसमें शामिल है। यह न सिर्फ कैमरे की इमेज प्रोसेसिंग को बेहतर बनाता है, बल्कि बैकग्राउंड में चलने वाले AI टास्क को भी स्मूद बनाता है।

A19 Pro चिप: सबसे तेज CPU और GPU

Apple का दावा है कि A19 Pro चिप दुनिया का सबसे तेज़ CPU और एडवांस्ड GPU लेकर आई है। इसमें 50% बड़ा Last-Level Cache Size, बेहतर Front-End Bandwidth, और इम्प्रूव्ड Branch Prediction दिया गया है।

GPU के मामले में इसमें Unified Image Compression, Second-Gen Dynamic Caching, और हाई मैथमेटिकल रेट्स मौजूद हैं। यही वजह है कि गेमिंग और प्रोफेशनल ग्राफिक्स टास्क में इसका प्रदर्शन और भी शानदार हो जाता है।

Vapor Chamber कूलिंग

iPhone 17 Pro और Pro Max में परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए कंपनी ने Vapor Chamber कूलिंग का इस्तेमाल किया है। इस नई थर्मल आर्किटेक्चर की वजह से फोन ज्यादा गर्म नहीं होता और CPU तथा GPU दोनों लॉन्ग टर्म हाई परफॉर्मेंस दे पाते हैं।

Apple का दावा है कि इस कॉम्बिनेशन से A19 Pro चिप की CPU और GPU परफॉर्मेंस iPhone 16 सीरीज़ के A18 Pro से 40% बेहतर हो गई है।

RAM कॉन्फिगरेशन

iPhone 17 Pro और Air में कंपनी ने 12GB RAM दी है। जबकि बेस मॉडल iPhone 17 में अभी भी 8GB RAM मौजूद है। यह भी साफ है कि प्रो मॉडल्स को मल्टीटास्किंग और AI-हेवी टास्क के लिए ज्यादा मेमोरी सपोर्ट दिया गया है।

कुल मिलाकर, A19 और A19 Pro चिप्स एप्पल की iPhone सीरीज को एक नए लेवल पर ले जाते हैं। iPhone 17 उन लोगों के लिए है जो बेसिक से लेकर एडवांस टास्क चाहते हैं, वहीं iPhone 17 Pro और Pro Max पावर यूज़र्स और गेमर्स के लिए बेस्ट रहेंगे।

अगर आप लंबे समय तक परफॉर्मेंस और AI सपोर्ट चाहते हैं, तो A19 Pro चिप वाला मॉडल लेना ज़्यादा समझदारी होगी। लेकिन अगर बजट थोड़ा टाइट है, तो A19 चिप वाला iPhone 17 भी काफी पावरफुल ऑप्शन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 17 Series: A19 vs A19 Pro Chip Key Differences You Need to Know
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X