Home
Mobile

अब तक का सबसे स्लिम फोन होगा iPhone 17, कीमत,फीचर्स व डिजाइन तक की डिटेल्स लीक

iPhone 17 Series All Details Leaked: आईफोन लवर्स एप्पल को आगामी हैंडसेट आईफोन 16 (Apple iPhone 16) का बेसब्री से इंतजार है। जिसे कंपनी इस के आखिर तक लॉन्च कर सकती है, हालांकि, अभी तक इसके सटीक लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन आईफोन 16 से पहले ही इसके अगले जेनरेशन सीरीज यानी कि, आईफोन 17 को लेकर खास डिटेल लीक हो गई है। जिसमें iPhone 17 Series की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताया गया है। तो आइए आगे आपको सबकुछ बताते हैं।

अब तक का सबसे स्लिम फोन होगा iPhone 17, कीमत व फीचर्स तक की डिटेल लीक

दरअसल टिप्स्टर आइस यूनिवर्स की रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 17 सीरीज के तहत कंपनी अपने चार नए मॉडल पेश करेगी। जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone 17 Slim शामिल होंगे। नए अपडेट के अनुसार आईफोन 17 सीरीज में iPhone 17 Plus की जगह iPhone 17 Slim होगा।

iPhone 17 Series की डिटेल्स- वहीं इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, आईफोन 17 और 17 प्रो को 6.27-इंच की स्क्रीन के साथ लाया जाएगा, जबकि, आईफोन स्लिम और आईफोन प्रो मैक्स में 6.65-इंच और 6.86-इंच तक की स्क्रीन दी जाएगी।

अब तक का सबसे स्लिम फोन होगा iPhone 17, कीमत व फीचर्स तक की डिटेल लीक

इसके साथ ही इस सीरीज के सभी मॉडल्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और LTPO तकनीक सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसके डिजाइन की बात की जाए तो पहले के समान ही इसमें डायनामिक आइलैंड डिजाइन मिलेगा।

वहीं इसके परफॉरमेंस की बात करें तो आईफोन 17 और 17 स्लिम में A19 बायोनिक चिपसेट शामिल होगी। जबकि, प्रो मॉडल्स में A19 प्रो चिप दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें सेलुलर कनेक्टिविटी के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन मॉडेम दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा कैमरा की बात करें तो 17 सीरीज के बेस मॉडल में डबल कैमरा सिस्टम दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा इसके अन्य मॉडल्स ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किए जाएंगे। जिसमें 48MP कैमरा प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ टाइम-ऑफ-फ्लाइट सेंसर शामिल होगा।

iPhone 17 की कीमत - इसके कीमत की बात करें तो टिप्स्टर आइस यूनिवर्स की रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी (66,850 रुपये ) तय की जा सकती है, जबकि, आईफोन 17 प्रो की कीमत 1099 डॉलर यानी कि, (91,950 रुपये ), प्रो मैक्स की कीमत 1199 डॉलर यानी (1,00,306 रुपये) और आईफोन 17 स्लिम की कीमत 1299 डॉलर यानी (1,08,672 रुपये) के आसपास तय हो होने की उम्मीद है। अगर ये लीक सही होता है तो ये आईफोन 17 सीरीज का सबसे महंगा फोन होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 17 Series design price and specifications details leak know everything here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X