Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च इवेंट; कंपनी करेगी 5 बड़े ऐलान, जानें क्यों खास होंगे नए मॉडल
Apple का सालाना लॉन्च इवेंट हमेशा से ही टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता। इस बार भी उम्मीदें काफी बड़ी हैं, क्योंकि 9 सितंबर 2025 को कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। इस सीरीज में चार मॉडल- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे।
खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने अपनी लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है और डिजाइन से लेकर कैमरा तक कई नए सरप्राइज सामने आ सकते हैं। आइए जानते हैं, इस लॉन्च इवेंट से जुड़ी पांच बड़ी घोषणाएं जो मुमकिन हैं।

iPhone 17 Air का शुरुआत
Apple इस बार iPhone Plus मॉडल को अलविदा कहने जा रहा है। इसकी जगह कंपनी पेश करेगी नया iPhone 17 Air। यह फोन अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी। टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह Samsung Galaxy S25 Edge को भी पीछे छोड़ देगा, जिसे अब तक सबसे स्लिम स्मार्टफोन माना जाता था।
डिजाइन की बात करें तो iPhone 17 Air में पीछे की तरफ एक नया Pixel जैसे सेंसर आइलैंड मिलेगा जिसमें केवल एक 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन में Apple A19 प्रोसेसर और 8GB RAM दिए जाने की उम्मीद है।
अपग्रेडेड 24MP सेल्फी कैमरा
Apple हमेशा से अपने कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है और इस बार कंपनी खासतौर पर फ्रंट कैमरा पर ध्यान देने वाली है। नए iPhone 17 सीरीज के चारों मॉडल - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max - सभी में मिलेगा नया 24MP फ्रंट कैमरा।
यह पिछले साल के 12MP सेंसर से दोगुना अपग्रेड है। इससे सेल्फी लवर्स और वीडियो कॉलिंग यूज़र्स को बेहतरीन क्वालिटी का अनुभव मिलेगा।
48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
Apple iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस बार डिजाइन के मामले में सबसे अलग होंगे। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इन फोनों में एंड-टू-एंड कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें तीन सेंसर और एक फ्लैश कटआउट होगा।
सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा सेटअप में है। iPhone 16 Pro सीरीज़ में जो 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिला था, उसकी जगह अब मिलेगा 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा। इससे iPhone 17 Pro सीरीज़ को मोबाइल फोटोग्राफी के नए आयाम तक ले जाने की उम्मीद है।
Apple Watch Series 11
iPhone के अलावा Apple Watch सीरीज़ भी हमेशा इस इवेंट का अहम हिस्सा रहती है। इस बार लॉन्च होने जा रही है Apple Watch Series 11।
यह स्मार्टवॉच S11 प्रोसेसर पर चलेगी, जो पिछले वर्जन से बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी मैनेजमेंट ऑफर करेगी।
इसके अलावा इसमें नया watchOS 26 दिया जाएगा, जिसमें कई AI फीचर्स शामिल होंगे। यूज़र्स को हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में और अधिक स्मार्ट सुविधाएं मिलेंगी।
Apple Watch Ultra 3
Apple अपने अल्ट्रा-प्रिमियम यूज़र्स के लिए पेश करेगा नया Apple Watch Ultra 3। यह घड़ी बेहतर व्यूइंग एंगल्स और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आ सकती है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इसमें Satellite SOS और 5G सपोर्ट जैसे हाई-एंड फीचर्स होंगे। इसके अलावा ECG, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी इसमें मौजूद होंगी।
Apple iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च इवेंट 2025 टेक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। iPhone 17 Air का आगमन, 24MP फ्रंट कैमरा, Pro मॉडल्स में नए कैमरा डिजाइन और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर जैसी खूबियां इस बार यूज़र्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।
वहीं, Apple Watch Series 11 और Ultra 3 के साथ कंपनी स्मार्टवॉच मार्केट में भी नई परिभाषा गढ़ने की तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि 9 सितंबर को Apple इन लीक और उम्मीदों को कितनी हद तक सच साबित करता है।


Click it and Unblock the Notifications








