Home
Mobile

क्या 2026 में नहीं लॉन्च होगी iPhone 18? जानिए क्या है कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग

iPhone 17 Launch: Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल्स लॉन्च करने की परंपरा निभाता आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी लॉन्च साइकल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जहां iPhone 17 सीरीज का लॉन्च सितंबर 2025 में तय माना जा रहा है, वहीं iPhone 18 का इंतजार अब लंबा हो सकता है।

कहा जा रहा है कि यह डिवाइस 2026 में नहीं आएगा, बल्कि 2027 में कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या 2026 में नहीं लॉन्च होगी iPhone 18?

iPhone 17 सीरीज सितंबर में लॉन्च

अगर लीक और रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो iPhone 17 सीरीज़ अगले महीने, यानी सितंबर 2025 में लॉन्च होगी। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया मॉडल iPhone 17 Air शामिल हो सकता है।

iPhone 17 Air को कंपनी का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone बताया जा रहा है। साथ ही, यह iPhone 16 Plus की जगह लेगा, जिसे अब डिस्कंटीन्यू करने की योजना है।

2026 में नहीं आएगा iPhone 18?

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि Apple 2026 में iPhone 18 को पेश नहीं करेगा। एक कोरियन पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसकी लॉन्चिंग को 2027 तक टाल सकती है। यह पहली बार होगा जब Apple अपने बेस iPhone मॉडल को सालाना साइकल से बाहर करेगा।

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार आ रही खबरें इस ओर इशारा कर रही हैं।

स्ट्रैटेजी के पीछे की वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple की यह रणनीति पूरी तरह बिज़नेस और इनोवेशन से जुड़ी है। अगर 2026 में iPhone 18 उपलब्ध नहीं होगा तो यूजर्स को iPhone 18 Air, Pro या Pro Max जैसे प्रीमियम मॉडल्स खरीदने की ओर आकर्षित किया जा सकेगा। इससे कंपनी को हाई-एंड मॉडल्स की बिक्री बढ़ाने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा, Apple चाहती है कि iPhone 18 का लॉन्च उसके पहले फोल्डेबल iPhone के साथ किया जाए। इससे न सिर्फ टेक वर्ल्ड में हाइप बनेगी बल्कि यूजर्स को iPhone सीरीज़ और फोल्डेबल लाइनअप दोनों का अनुभव एक साथ मिलेगा।

एनालिस्ट्स की राय

प्रसिद्ध एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि सितंबर 2026 में Apple iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा। कुओ के अनुसार, उस साल कंपनी सिर्फ iPhone 18 Air, Pro और Pro Max वर्ज़न के साथ फोल्डेबल iPhone पेश करेगी।

वहीं, GF Securities के एनालिस्ट जेफ़ पु का कहना है कि Apple का फोल्डेबल iPhone 2026 के आखिर तक ही मास प्रोडक्शन में जा पाएगा। ऐसे में इसका वास्तविक लॉन्च 2027 में ही संभव है। इसका मतलब है कि iPhone 18 को भी उसी टाइमलाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

Apple की बदलती प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी

Apple ने 2025 के लिए ही अपनी लाइनअप में बदलाव शुरू कर दिए हैं। iPhone 16 Plus को बंद कर iPhone 17 Air को पेश करने की योजना इसका साफ सबूत है। कंपनी अब ऐसे मॉडल्स पर ध्यान दे रही है जो ज्यादा हल्के, पतले और स्टाइलिश हों ताकि युवाओं और प्रीमियम यूज़र्स दोनों को आकर्षित किया जा सके।

क्या मायने रखता है यह बदलाव?

अगर Apple वास्तव में iPhone 18 का लॉन्च 2027 तक टाल देता है तो iPhone प्रेमियों के लिए यह एक बड़ा इंतज़ार साबित होगा। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है, iPhone 18 शायद कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन के साथ लॉन्च हो, जो एक ऐतिहासिक पल हो सकता है।

इससे यूजर्स को एक ही साल में दो बड़ी इनोवेशन का अनुभव मिलेगा। नया जनरेशन iPhone और Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन। हालांकि यह रणनीति उन यूजर्स को थोड़ा निराश कर सकती है जो हर साल नया बेस iPhone मॉडल खरीदने का इंतजार करते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Apple अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अगर यह रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो iPhone 18 का इंतज़ार अब 2027 तक करना होगा, लेकिन इसके साथ मिलने वाला फोल्डेबल iPhone इसे और भी खास बना देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 17 Series Launch in September 2025, iPhone 18 Delayed to 2027 With First Foldable iPhone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X