Apple iPhone 17 Launch: नए डिवाइसों से होगा AI रिवॉल्यूशन; बदल सकता है टेक फ्यूचर
Apple ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि उसका सालाना फॉल इवेंट 9 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट Steve Jobs Theater, Apple Park में होगा और इसे ऑनलाइन भी लाइव देखा जा सकेगा।
भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इस बार का आयोजन खास माना जा रहा है क्योंकि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ कई नए डिवाइस पेश कर सकती है।

एपल और AI इंट्रीगेशन
इस साल के इवेंट की सबसे बड़ी खासियत होगी Artificial Intelligence (AI) इंटीग्रेशन। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अपने iPhones और अन्य डिवाइसों में जनरेटिव AI टूल्स को गहराई से जोड़ने की तैयारी कर चुका है। कंपनी के प्रतिस्पर्धी जैसे Google और Samsung पहले से AI फीचर्स लेकर आ चुके हैं, ऐसे में Apple पर दबाव है कि वह अपनी AI रणनीति को और मजबूत तरीके से पेश करे।
iPhone 17 सीरीज में क्या होगा खास
लीक्स और रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple इस इवेंट में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगा। इसमें नया Sony-आधारित कैमरा सेंसर इस्तेमाल हो सकता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो क्वालिटी को अगले स्तर पर ले जाएगा।
फोन का डिजाइन और भी स्लिम और हल्का होने की संभावना है। कंपनी शायद इस बार एक बिल्कुल नया मॉडल iPhone Air भी पेश करे, जो iPad Air और MacBook Air की तरह पतला और प्रीमियम होगा। प्रोसेसर लेवल पर इसमें और तेज चिपसेट के साथ AI-ऑप्टिमाइज़्ड परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।
Apple Watch और iPad Pro के नए वर्जन
iPhones के अलावा, Apple नए Apple Watch मॉडल्स भी लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस बार कंपनी एक एंट्री-लेवल वर्ज़न के साथ-साथ एक हाई-एंड प्रीमियम वॉच पेश कर सकती है। इसके अलावा iPad Pro भी अपग्रेडेड वर्ज़न में आएगा, जिसमें बेहतर डिस्प्ले और AI-सक्षम फीचर्स शामिल होंगे।
Apple ने इस साल की शुरुआत में ही Vision Pro लॉन्च किया था। अब इवेंट में इसका फास्ट और अपग्रेडेड वर्ज़न पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस हेडसेट को कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए और ज्यादा पावरफुल बनाएगी।
टैरिफ और प्रोडक्शन चुनौतियां
Apple फिलहाल टैरिफ पॉलिसीज़ से भी जूझ रहा है। अमेरिका में चीन और भारत जैसे देशों से आयातित प्रोडक्ट्स पर लगे टैरिफ का सीधा असर Apple की कॉस्टिंग पर पड़ रहा है। खुद CEO Tim Cook ने माना है कि कंपनी को सिर्फ सितंबर तिमाही में ही लगभग 1.1 बिलियन डॉलर का टैरिफ बर्डन उठाना पड़ सकता है।
भारत में Apple की तेजी से बढ़ती पकड़
Apple के लिए भारत अब एक बड़ा मार्केट बन चुका है। Q3 FY2025 की कमाई रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि उसने भारत समेत कई उभरते बाजारों (जैसे मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और ब्राज़ील) में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। Apple इस साल भारत और UAE में नए स्टोर खोलने की योजना पर भी काम कर रहा है। भारत में iPhones की डिमांड लगातार बढ़ रही है और iPhone 17 सीरीज़ से यह ग्रोथ और तेज़ हो सकती है।
Apple की कमाई और मार्केट पोजिशन
जून तिमाही में Apple ने 94.04 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल से 10% ज्यादा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 23.42 बिलियन डॉलर रहा, जिसमें 9.2% की वृद्धि हुई। यह बताता है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद Apple का ब्रांड वैल्यू और प्रोडक्ट डिमांड अब भी मजबूत है।
Apple का 9 सितंबर 2025 का इवेंट सिर्फ एक iPhone लॉन्च नहीं बल्कि कंपनी के अगले AI-ड्रिवन फ्यूचर का ब्लूप्रिंट होगा। iPhone 17 सीरीज, iPhone Air, नए Apple Watches, अपग्रेडेड iPad Pro और Vision Pro सब मिलकर यह साबित करेंगे कि Apple अब सिर्फ डिवाइस मेकर नहीं, बल्कि AI-पावर्ड टेक इनोवेशन लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








