Home
Mobile

iPhone 18 Pro सीरीज में मिलेगा शानदार फीचर, DSLR कैमरा को करेगा आउटडेटेड

iPhone 17 लाइनअप को लेकर चर्चा इन दिनों जोरों पर है, वहीं iPhone 17 Air लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे खरीदने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

इसी बीच iPhone 18 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसे 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार iPhone 18 Pro में एक नई कैमरा टेक्नोलॉजी होगी, जो DSLR कैमरा की जरूरत को पूरी तरह से खत्म कर देगी।

iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर नई अपडेट आई सामने

वेरिएबल अपर्चर कैमरा के साथ iPhone 18 सीरीज होगा लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार खासकर iPhone 18 Pro मॉडल में वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिया जा सकता है। अपर्चर ब्लेड बनाने वाली कंपनी BE Semiconductor इसे स्पलाई करेगी। यह आईफोन 18 का पहला मॉडल होगा जिसमें मेन कैमरा वेरिएबल अपर्चर के साथ आएगा।

इस टेक्नोलॉजी का फायदा यह है कि, फोटो लेते समय लाइट के अमाउंट को एडजस्ट किया जा सकता है, जैसे DSLR कैमरों में होता है, जिससे फोटो की क्वालिटी मे सुधार होगा। आपको बता दें, वेरिएबल अपर्चर के साथ आने वाला आईफोन 18 प्रो पहला फोन नहीं होगा, क्योंकि इससे पहले Xiaomi 14 Ultra और Honor Magic Pro में भी DSLR जैसा अपर्चर कंट्रोल मौजूद है, और सैमसंग ने भी इसे अपने फोन्स में पहले ही शामिल कर दिया है। हालांकि एप्पल का कैमरा फोटोग्राफी लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है, और इस नए फीचर के साथ यह और भी आकर्षत हो सकता है।

iPhone 17 सीरीज

Apple 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें प्लस मॉडल की जगह एयर मॉडल पेश किया जा सकता है। यह अब तक का सबसे स्लिम iPhone होगा और इसकी कीमत प्रो मॉडल्स से कम तय की जाएगी। वहीं iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स में अब तक के सबसे पावरफुल फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिससे यूजर्स को एक नई और बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 18 Pro Camera Details Leak Know What to Expect in 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X