Home
Mobile

क्‍या भारतीय उपभोक्‍ताओं को लुभा पाएगा नया आईफोन 4 एस

क्‍या भारतीय उपभोक्‍ताओं को लुभा पाएगा नया आईफोन 4 एस

विश्‍व के बाकी देशों की तरह भारतीय उपभोक्‍ताओं को भी नए आईफोन 4 एस का बेसब्री से इंतजार था जो कल रात 12 बजे लांच कर दिया गया। कंपनी ने भारत में आईफोन 4एस की बुकिंग 18 नवबंर से ही शुरू कर दी थी। आईफोन 4एस को लेकर पहले भी कई अफवाहें उड़ती रही हैं, हाल ही में आईफोन 4एस में बैटरी और फिर सिम रजिस्‍ट्रेशन फेल होन की खबरें मिल रही थी। हालाकि एप्‍पल ने इन खबरों के बारे में कभी आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पूरी दुनिया में आईफोन के दीवानों की कोई कमी नहीं है एक ओर जहां तकनीकी रूप से इसमें खामियों की खबरें आ रहीं थी वहीं दूसरी ओर चीन में यूवाओं के बीच इसका क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा था। बिज़न्यूज़ चाइना के मुताबिक जुलिंगझाऊ नामक एक लड़की आईफोन की इस हद तक दीवानी हो गई कि उसने आईफोन4 एस के लिए अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला कर लिया इससे पहले भी आईफोन 4एस के लिए चाइना में एक लड़के ने अपनी किडनी बेच दी थी। मगर भारत में आईफोन 4एस की कीमत इसके आईफोन 4एस के लिए एक सबसे बड़ा सवाल खड़ा करती है 'क्‍या भारतीय उपभोक्‍ताओं को लुभा पाएगा आईफोन 4 एस' ?

कौन-कौन सी खूबियां है नए आईफोन 4एस में

हालाकि फीचरों के मामले में आइफोन 4एस में कोई कमी नहीं है। 3.5 इंच स्‍क्रीन के साथ फोन में रे‍टीना डिस्‍प्‍ले दिया गया है, वहीं दूसरी ओर फोन में इनबिल्‍ड आई 5 आपरेटिंग सिस्‍टम और ड्यूलकोर ए5 चिपसेट फोन को जबरजस्‍त पावर प्रोवाइड करता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा भी दिया गया है जो अन्‍य स्‍मार्टफोन से बेहतर पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है।

मगर इसका सबसे शानदार फीचर है इसमें दिया गया सीरी फीचर,जो भारतीय उपभोक्‍ताओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी इस फीचर की मदद से फोन आपके द्वारा बोले गए शब्‍दों का समझकर उसे अपनी भाषा में अनुवादित कर देगा, सीरी की मदद से यूजर फोन कॉलिंग, मैसेज सेंडिंग का लाभ भी उठाया जा सकता है। वैसे तो आईफोन 4 एस की तुलना किसी अन्‍य स्‍मार्टफोन से नहीं की जा स‍कती मगर इसे खरीदने का अंतिम फैसला तो भारतीय उपभोक्‍ताओं को ही करना है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X