आईफोन 7 : खत्म होगा इंतजार, 7 सितंबर को लॉन्च होगा फोन
एपल ने अपने नए आईफोन 7 के लिए लोगों को इनवाईट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लम्बे समय से चर्चाओं में रहा है। आख़िरकार अब इसके लिए लोगों का इंतजार खत्म होने ही वाला है। अब फोन की आधिकारिक लॉन्च की डेट आ चुकी है।

अभी बड़ा सवाल है कि कौन से डिवाइस को एपल इस आने वाले इवेंट में लॉन्च करेगी। हालांकि यह उम्मीद है कि आईफोन और 7 प्लस इस इवेंट में लॉन्च होगा। एपल के इवेंट की घोषणा के कुछ समय बाद ही एक लीक में कंपनी के आने वाले और पुराने आईफोन की तुलना की गई है।
आईफोन 7 डिस्प्ले
लीक की मानें तो एपल के आने वाले आईफोन 7 और 7 प्लस को ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। जैसे कि आईफोन 6एस में भी 4.7 इंच डिस्प्ले दिया गया था और आईफोन 7 में 4.7 डिस्प्ले आईपीएस एलसीडी की बात की गई है।
आईफोन 7 प्लस
वहीँ आईफोन 7 प्लस में भी आईफोन 6एस प्लस की ही तरह 5.5 इंच डिस्प्ले की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रोसेसर अपग्रेडेड
एपल आईफोन 6एस और 6एस प्लस में एपल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन प्रोसेसर दिया गया था। जबकि आने वाले आईफोन में एपल ए10 और एम10 मोशन प्रोसेसर हो सकता है। कंपनी का ए10 चिपसेट पहले दी गए ए9 प्क्रोसस्सर से 20-30 प्रतिशत फ़ास्ट हो सकता है।
बड़े कैमरा सेंसर
आईफोन 7 हो सकता है कि बड़ी स्क्रीन के साथ आए। लीक के अनुसार स्मार्टफोन में 12एमपी रियर कैमरा होगा, जिसका सेंसर साइज़ 1/2.6 इंच होगा, जबकि आईफोन 6एस में यह 1/3 इंच था। वहीँ एक ओर कहा जा रहा है कि आईफोन 7 प्लस में ड्यूल रियर कैमरा हो सकता है। जिससे नॉर्मल शॉट्स और वाइड एंगल शॉट्स भी लिए जा सकें।
बैटरी साइज़
एपल के दोनों ही नए फोन में बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो कि हर स्मार्टफोन यूज़र की मांग है। आईफोन 7 में 1960mAh की बड़ी स्क्रीन और आईफोन 7 प्लस में 2,910mAh बैटरी होगी।
iOS 10!
iOS 10 की उम्मीद सभी को है। दोनों नए फोन एपल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। कंपनी का iOS 10 WWDC 2016 में पेश किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications