आईफोन 7 : ये दमदार फीचर्स जो लॉन्च से पहले हुए लीक!
अपने अगले धमाकेदार स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एपल पूरी तरह तैयार है। एपल के नए आईफोन का लॉन्चिंग इवेंट 7 सितंबर को होने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी इवेंट में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन पेश करेगी। एपल हमेशा ही अपने यूज़र्स को एक अच्छा सरप्राइज देती है, हालांकि इस बार ऐसा शायद न हो।
एपल का आने वाला स्मार्टफोन आईफोन 7 काफी लम्बे समय से चर्चाओं में है। फोन के कई फीचर्स लीक भी हुए हैं, हालांकि फोन में कौन से और कौन से पुराने फीचर्स शामिल होंगे यह तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। चलिए तब तक नज़र डालते हैं आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कुछ फीचर्स पर-
कैमरा
एपल फोन अपने शानदार कैमरा के लिए फेमस हैं। आईफोन कैमरा की खूबी उसकी स्पीड और सॉफ्टवेर में है। कम्पनी अपने आने वाले आईफोन 7 जनरेशन स्मार्टफोन में भी 12 मेगापिक्सल का इमेज सेंसर दे सकती है।
ड्यूल रियर कैमरा
एपल के आने वाले फोन अपने ड्यूल कैमरा फीचर को लेकर भी चर्चाओं में है। कहा जा रहा है कि आईफोन 7 प्लस में ड्यूल कैमरा हो सकता है। जो कि वाइड एंगल कैप्चर करने में काम आएगा।
ट्रू टोन डिस्प्ले
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में हो सकता है कि 'ट्रू टोन डिस्प्ले' दिया जाए। 'ट्रू टोन डिस्प्ले' सबसे पहले आईपैड प्रो सीरीज़ में देखा गया था, कहा जा रहा है कि एपल अपने आने वाले स्मार्टफोन में भी यह फीचर देने वाली है।
32जीबी बेस वैरिएंट
आईफोन 7 सीरीज़ में एपल अपना बेस मॉडल 32जीबी वैरिएंट पेश करने वाली है। जो कि एक बड़ा बदलाव हो सकता है। अब तक कंपनी का बेस वैरिएंट 16जीबी का होता था।
3.5mm जैक
एपल अपने नए आईफोन 7 में 3.5mm जैक का ऑप्शन कैंसिल कर सकता है। हो सकता है कि कंपनी अपने फोन के साथ वायरलेस इयरपॉड्स दे।
एक्सटर्नल स्पीकर्स
यह भी संभव है कि एपल अपने आईफोन में बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए एक्स्ट्रा स्पीकर और एम्पलीफायर दे।


Click it and Unblock the Notifications








