Home
Mobile

क्‍या आईफोन 6S से बेहतर आइफोन 7

By Aditi Pathak

फाइनली एप्‍पल ने आईफोन 7 को लांच कर दिया और आईफोन लवर्स के चेहरे पर खुशी दौड़ गई। इसकी कीमतों को देखते हुए, इसके फीचर्स में कोई खास प्रोग्रेस नहीं की गई, ऐसा आईफोन पंडितों का मानना है।

क्‍या आईफोन 6S से बेहतर आइफोन 7

आईफोन 7 और 7 प्‍लस को एक साथ ही लांच किया गया था जो कि डिजाइन में बहुत ज्‍यादा अलग नहीं हैं। लेकिन 6एस और 6एस प्‍लस की अपेक्षा अंदर के कॉन्‍फीग्रेशन में काफी फर्क आया है। आइए डालते हैं एक नज़र:

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

डिजाइन

डिजाइन

आईफोन 6 और 7 की डिजाइन में ऐसे देखने में ज्‍यादा अंतर समझ में नहीं आएगा। लेकिन वजन में 7 आपको थोड़ा हल्‍का महसूस होगा। इस बार लांच हुआ आईफोन 7 और 7 प्‍लस, वॉटर और डस्‍ट प्रुफ है जो कि एक अपग्रेडेड फीचर है।

स्‍क्रीन

स्‍क्रीन

आइफोन 6एस और 7 की स्‍क्रीन साइज में कोई फर्क नहीं पड़ा है। हां, आईफोन 7 की ब्राइटनेस 10 प्रतिशत बढ़ गई है जो कि यूजर्स को काफी भायी।

स्‍टोरेज

स्‍टोरेज

अफवाहें सही थी, एप्‍पल का बेस वेरिएंट अब 16 जीबी न होकर 32 जीबी हो गया है जो कि काफी अच्‍छी बात है। साथ ही इसमें 128 जीबी और 256 जीबी मेमोरी के वेरिएंट भी उपलब्‍ध हैं।

प्रोसेसर और ग्राफिक्‍स

प्रोसेसर और ग्राफिक्‍स

एप्‍पल, लेक्‍स्‍ट जेनरेशन एप्‍पल चिपसेट की पैकिंग कर रहा है और वे इसे ''ए10 फ्यूजन चिप'' कहते हैं। एप्‍पल के अनुसार, चिप, एक क्‍वाड-कोर वन है और स्‍मार्टफोन, आईफोन 6एस की अपेक्षा 40 प्रतिशत फास्‍ट है। एप्‍पल ने इस बार मोशन प्रोसेसर को भी अपग्रेड किया है जो कि पहले की अपेक्षा 50 प्रतिशत फास्‍ट है।

कैमरा

कैमरा

आईफोन 7 में 12 एमपी कैमरा को नए कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाईजेशन भी दिया गया है जो कि पहले 6एस तक ही सीमित था। आईफोन 7 प्‍लस में ड्यूल रियर कैमरा है।

पोर्ट

पोर्ट

आईफेान 7 और 7एस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं दिया गया है इसके बदले एप्‍पल ने इस बार लाइट सा हेडफोन जैक इस्‍तेमाल किया है।

कलर्स

कलर्स

एप्‍पल आईफोन 7 और 7 प्‍लस को 5 रंगों में बाजार में उतारा गया है- जैट ब्‍लैक, ब्‍लैक, गोल्‍ड, रोज़ गोल्‍ड और सिल्‍वर।

कीमत

कीमत

आईफोन 7 की कीमत, 649 डॉलर और 7 प्‍लस की कीमत, 749 डॉलर है जो कि 6एस के मुकाबले कहीं ज्‍यादा है। एप्‍पल ने लगभग 6एस की अपेक्षा 100 डॉलर की बढ़ोत्‍तरी इस बार के फोन मॉडल में की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
At the Keynote event in San Fransisco, Apple finally pulled the wraps of the much anticipated iPhone 7 and iPhone 7 Plus along with their pricing. At the first glance, the iPhone 7 and 7 Plus won't differ much in terms of design when compared to last year's iPhone 6s and 6s Plus, but a lot has changed internally.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X