Home
Mobile

iPhone Fold कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत; क्या Apple बदल देगा फोल्डेबल मार्केट का खेल?

Apple iPhone Fold: Apple लंबे समय से अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चा में है। हाल ही में Apple एनालिस्ट मिंग-ची कुओ की रिपोर्ट ने टेक वर्ल्ड को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि iPhone Fold में टच आईडी की वापसी हो सकती है, लेकिन इस बार यह साइड बटन में इंटीग्रेटेड होगी।

सवाल यही उठता है कि क्या यह कदम फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में Apple को अलग पहचान दिला पाएगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone Fold के साथ क्या Apple बदल देगा फोल्डेबल मार्केट का खेल?

बुक-स्टाइल फोल्ड

लीक के अनुसार iPhone Fold में बुक-स्टाइल डिजाइन होगा, जैसा Samsung Galaxy Z Fold या Oppo Find N सीरीज में पहले से देखा गया है। फर्क यह हो सकता है कि Apple अपने सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज को इसमें शामिल कर के डिवाइस को प्रीमियम और मिनिमल लुक दे।

मार्क गुरमन का कहना है कि डिवाइस में फेस आईडी नहीं होगा। यह चौंकाने वाली बात है, क्योंकि Apple हमेशा अपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी को लेकर खास रहा है। लेकिन शायद टच आईडी की वापसी ही Apple का मास्टरस्ट्रोक साबित हो।

Touch ID की वापसी

जब से फेस आईडी आया है, Apple ने टच आईडी को धीरे-धीरे खत्म कर दिया। लेकिन iPhone Fold में इसकी वापसी यूज़र्स के लिए एक भरोसे का संकेत हो सकती है।

फोल्डेबल डिवाइस में स्क्रीन की टिकाऊ क्षमता पहले से ही सवालों में रहती है। ऐसे में फेस आईडी की बजाय साइड बटन पर टच आईडी देना डिवाइस को ज्यादा रग्ड और भरोसेमंद बना सकता है। कई प्रोफेशनल और बिजनेस यूजर्स अब भी टच आईडी को तेज और ज्यादा सिक्योर मानते हैं।

Apple A20 प्रोसेसर का पावर गेम

लीक में ये बात भी सामने आई है कि iPhone Fold को पावर देगा Apple A20 प्रोसेसर, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। यह अगली पीढ़ी का चिपसेट iPhone 17 सीरीज में आने वाले A19 से भी ज्यादा एडवांस होगा।

इससे साफ है कि Apple अपने पहले फोल्डेबल को केवल डिजाइन नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी सबसे आगे रखना चाहता है।

लक्जरी या लीमिटेड एडिशन?

iPhone Fold की कीमत को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में 1,72,990 रुपये का आंकड़ा सामने आया था, लेकिन एनालिस्ट्स का मानना है कि भारत में यह कीमत 2,50,000 रुपये तक जा सकती है।

अगर ऐसा होता है तो यह डिवाइस सिर्फ उन चुनिंदा यूजर्स तक सीमित रह जाएगा जो स्टेटस और इनोवेशन दोनों के लिए खर्च करने को तैयार हैं।

मार्केट में Apple का गेम प्लान

सैमसंग, ओपो और वनप्लस पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद हैं। लेकिन लेट आना और मार्केट पर छा जाना Apple की खासियत रही है। टच आईडी की वापसी के साथ Apple यह दिखाना चाहता है कि वह सिर्फ ट्रेंड फॉलो नहीं करता बल्कि उसे नया आयाम देता है।

भरोसा और लक्जरी एक साथ

टेक इंडस्ट्री के लिए iPhone Fold सिर्फ एक और फोल्डेबल नहीं, बल्कि यूज़र ट्रस्ट की वापसी का प्रतीक हो सकता है। टच आईडी, प्रीमियम डिजाइन और A20 चिप इसे उन लोगों का ड्रीम डिवाइस बना सकते हैं जो इनोवेशन के साथ सुरक्षा भी चाहते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone Fold Leak; Touch ID Comeback, A20 Chip & ₹2.5 Lakh Price Tag Expected
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X