Apple iPhone Fold होगा दुनिया का पहला 24MP Under-Display कैमरा फोन, सैमसंग और वीवो को देगा कड़ी टक्कर
Apple लंबे समय से अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, और अब आखिरकार उससे जुड़ी सबसे बड़ी डिटेल सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone Fold में दुनिया का पहला 24MP Under-Display कैमरा दिया जाएगा।
यानी सेल्फी कैमरा स्क्रीन के नीचे होगा, बिना किसी कटआउट या नॉच के। यह वही टेक्नोलॉजी है जिसे अब तक कई Android कंपनियां आजमा चुकी हैं, लेकिन किसी ने भी इतनी हाई रेजॉल्यूशन नहीं दी।

क्या खास है इस Under-Display कैमरे में?
JP Morgan की Equity Research रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि Apple इस डिवाइस में 24MP के साथ छह प्लास्टिक लेंस एलिमेंट्स (6P लेंस) का इस्तेमाल करेगा। इसका मतलब है कि यूज़र्स को पहले से कहीं ज्यादा ब्राइट, क्लियर और नेचुरल सेल्फी मिलेगी। अब तक Android ब्रांड्स (जैसे ZTE, Samsung, Vivo) ने 4MP से 8MP तक के Under-Display सेंसर दिए हैं, जिनकी इमेज क्वालिटी अक्सर ब्लर या डल लगती थी।
Apple ने reportedly लाइट ट्रांसमिटेंस और इमेज क्वालिटी दोनों में एक बड़ा ब्रेकथ्रू हासिल किया है, यानी स्क्रीन के नीचे कैमरा होने के बावजूद फोटो डार्क नहीं दिखेगी।
कॉम्पैक्ट डिजाइन
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Fold को स्लिम और कॉम्पैक्ट बनाए रखने के लिए कंपनी ने कुछ फीचर्स में कटौती भी की है। JP Morgan के अनुसार, Apple ने इस बार OIS (Optical Image Stabilisation) और LiDAR सेंसर हटाए हैं। इसका मकसद है फोल्डेबल डिवाइस की मोटाई कम रखना और स्क्रीन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाना।
हालांकि, Apple की ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कंपनी इन फीचर्स की कमी को सॉफ्टवेयर लेवल ऑप्टिमाइजेशन से पूरा कर सकती है।
डुअल लेंस सेटअप
प्रसिद्ध Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने दावा किया है कि iPhone Fold में डुअल लेंस सेटअप होगा, एक सेट फोल्डेड मोड में और दूसरा अनफोल्डेड मोड में। वहीं, Bloomberg के मार्क गुरमन के मुताबिक, फोन में चार कैमरे होंगे।
- एक फ्रंट (Under Display)
- एक इनर स्क्रीन के अंदर
- दो रियर साइड पर
रियर कैमरे reportedly दो 48MP सेंसर होंगे जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को प्रोफेशनल लेवल तक ले जाएंगे।
Touch ID के साथ Power Button
एक और रोमांचक लीक के मुताबिक, Apple iPhone Fold में Touch ID फिर से वापसी करेगा, लेकिन इस बार ये Power Button के अंदर एम्बेडेड होगा। यानी फोल्डेबल फोन में Face ID के साथ-साथ फिंगरप्रिंट अनलॉक भी मिलेगा, एक ऐसा फीचर जो कई यूजर्स लंबे समय से मांग रहे थे।
क्या होगा लॉन्च टाइमलाइन और कीमत?
हालांकि Apple ने आधिकारिक रूप से लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन लीक्स के अनुसार iPhone Fold को 2026 के पहले हाफ में पेश किया जा सकता है। इसका प्राइस लगभग $1,799 (लगभग ₹1.48 लाख) तक हो सकता है, जिससे यह Samsung Galaxy Z Fold 6 और Vivo X Fold 3 Pro के सीधे मुकाबले में आएगा।
कैमरा नहीं, टेक्नोलॉजी का भविष्य
iPhone Fold की सबसे खास बात यह नहीं है कि इसमें फोल्डेबल स्क्रीन है, बल्कि यह कि Apple पहली बार Under-Display Camera को मुख्य USP बना रहा है। जहां बाकी ब्रांड्स फोल्डेबल्स में बैटरी या हिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस करते हैं, वहीं Apple ने "कैमरा इनोवेशन" को अपनी पहचान बनाया है।
यह कदम एक बड़ा संकेत है कि आने वाले सालों में iPhone Fold न सिर्फ डिजाइन में, बल्कि फोटोग्राफी एक्सपीरियंस में भी एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications