Apple iPhone सहित भारत में अगले हफ्ते इन स्मार्टफोन की होने जा रही धमाकेदार एंट्री, यहां देखें लिस्ट
Upcoming Phones: अगला हफ्ता स्मार्टफोन लवर्स के लिए बड़ा खास होने वाला है। अगले हफ्ते Apple आईफोन (iPhone) , ऑनर (Honor) से लेकर नोकिया (nokia) तक के फोन भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। जिनमें यूजर्स को एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलेंगे। तो आइए आपको इन आगामी Smartphones की कीमत से लेकर इसमे मिलने वाले खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Apple iPhone 15 सीरीज
एप्पल 12 सितंबर 2023 को अपने 'Wonderlust' इवेंट में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन के आईफोन iPhone 15 Series को लॉ़न्च करने जा रहा है। जिस पर सभी की नजरे टिकी हुई हैं। हालांकि इस सीरीज के दस्तक देने से पहले ही इसके कई स्पेक्स की जानकारी अब तक सामने आ चुकी है। जिसके तहत दावा किया गया है कि, कंपनी अपने इस आगामी सीरीज के तहत iPhone 15 series में चार नए मॉडल्स को एक साथ लाएगी।

Honor 90 5G
ऑनर अपने 90 5G हैंडसेट को भारत में 14 सितंबर को लॉन्च करेगा। जिसमें कस्टमर्स को 200MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। HTech द्वारा इस आगामी फोन की लॉन्चिंग के लिए कई टीजर जारी किया गया है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, इस फोन में1600 nits तक ब्राइटनेस के साथ 1.5K रेजोल्यूशन TUV Rheinland सर्टिफाइड डिस्प्ले शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट के जरिए Honor 90 5G के स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी शेयर की गई है। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि, यह फोन Android 13 बेस्ड MagicOS 7.1 पर चलेगा। चीनी वेरिएंट की तरह भारत में भी इसे ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा।

Nokia G42 5G
Nokia G42 5G स्मार्टफोन की एंट्री भारत में 11 सितम्बर को हो रही है। फिलहाल इस फोन को पिंक कलर के साथ भी लाया जा रहा है। Nokia G42 5G को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, इसे फास्ट एक्सपीरियंस के साथ लाया जा रहा है। इस फोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 480+ चिपसेट को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले 720x1612 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाए जाने की उम्मीद है। जो 6GB रैम और 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 128GB बिल्ट इन स्टोरेज दी जाएगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा 50MP+ 2MP+2MP सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है ।


Click it and Unblock the Notifications








