Apple जल्द ला रहा सस्ता iPhone, लीक फोटो से मचा हड़कंप, जानें कीमत व फीचर
Apple iphone se 4 features: एप्पल बहुत जल्द सस्ता iPhone लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी iPhone SE मॉडल पर काम कर रही है। जिसे iPhone SE 4 के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि ऑफिशियली इस अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि लेटेस्ट कॉन्सेप्ट रेंडर में इस आगामी iPhone SE 4 के डिजाइन का खुलासा हो चुका है। जिसके अनुसार इस फोन को कई खास बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। तो चलिए आपको आगे एप्पल के इस सस्ते फोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।
Apple iPhone SE 4 concept रेंडर
आपको बता दें, AppleTrack और @concept_central ने मिलकर कॉन्सेप्ट रेंडर्स को साझा किया है। इस फोन के डिजाइन की बात करें तो आईफोन एसई 4 (Apple iPhone SE 4) को कंपनी iPhone 14 के जैसे डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। जिसमें आपको एक बड़ा नॉच देखने को मिलेगा। इसमें फेस आईडी से लेकर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की फैसलिटी दी जी सकती है।
Apple iPhone SE 4 लॉन्च डेट
Apple iPhone SE 4 को कंपनी 2024 के आखिर तक या फिर 2025 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Apple iPhone SE 4 के संभावित स्पेक्स
आईफोन एसई 4 में यूजर्स को 6.1-इंच OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। iPhone SE 4 में डिजाइन और डिस्प्ले में बदलाव के साथ OLED डिस्प्ले को भी दिए जाने की संभावना है। अगर कंपनी iPhone OLED पैनल के साथ पेश किया जाएगा तो यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 एक नोकदार डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो कि सीरीज के लिए पहली बार है। इस फोन को सिंगल कैमरा के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। सबसे खास बात यह है कि, Phone SE 4 को कंपनी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ ला सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








