Home
Mobile

Apple जल्द लॉन्च करेगा किफायती iPhone, नए अपडेट में डिजाइन,कैमरा और परफॉर्मेंस का खुलासा

Apple अपने सस्ते iPhone मॉडल iPhone SE 4 को 2025 की पहली छमाही में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने iPhone SE सीरीज के पिछले वर्जन 2016, 2020 और 2022 में लॉन्च किए थे, लेकिन इसके लॉन्च का पैटर्न काफी अलग है।

Apple तीन साल बाद अपना नया अफोर्डेबल मॉडल iPhone SE 4 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जिसमें कई खास अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आइए आपको आगे अब तक सामने आई कुछ डिटेल्स बताते हैं।

iPhone SE 4: नए अपडेट में डिजाइन,कैमरा और परफॉर्मेंस का खुलासा

iPhone 14 जैसा मिल सकता है डिजाइन

iPhone SE 4 का डिजाइन iPhone 14 जैसा हो सकता है, जिसमें होम बटन को हटा दिया जाएगा और बड़ी 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो पहले के 4.7 इंच के डिस्प्ले से बड़ी होगी।

यह स्मार्टफोन मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है, और इसका मास प्रोडक्शन उसी महीने शुरू होने की भी उम्मीद की जा रही है। iPhone SE 4 का सीधा मुकाबला Samsung और Google के अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है, जो फ्लैगशिप फीचर्स कम दाम में ऑफर करते हैं।

कैमरा फीचर्स में होगा बड़ा अपडेट

iPhone SE 4 में Apple के फ्लैगशिप मॉडल जैसा प्रोसेसर हो सकता है, जो बेहतर AI फीचर्स, फोटो एडीटिंग और एडवांस सिरी कैपेबिलिटीज को सपोर्ट करेगा। आपको बता दें, iPhone SE 3 में iPhone 13 का प्रोसेसर है, लेकिन अपकमिंग मॉडल में लेटेस्ट चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस को अपग्रेड करेगा।

इसके अलावा SE 4 मॉडल में एक बड़ी बैटरी दिए जानें की संभावना है, क्योंकि इसका साइज पहले से बड़ा होगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें एक प्राइमरी कैमरा भी होगा, जिसमें iPhone 15 और iPhone 16 में मिलने वाला 48MP का सेंसर शामिल हो सकता है।

iPhone SE 4 में Face ID और USB-C पोर्ट जैसे बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा मॉडल में Touch ID और लाइटिंग पोर्ट दिए गए हैं, लेकिन अपकमिंग मॉडल में इनकी जगह Face ID और USB-C पोर्ट होंगे। इसके अलावा इसमें iPhone 16 की तरह एक एक्शन बटन भी देखने को मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone SE 4 Launch Soon, Expected Features, Design and Key Upgrades
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X