Apple ला रहा खास फीचर, सुनने में असमर्थ यूजर्स को होगा लाभ
Apple एक ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है, जो कि आईफोन और आईपैड चलाने के अंदाज को बदल देगा। इसके साथ ही ये फीचर्स कम सुनने और कम देखने वालों के लिए काफी फायदेमंद होंगे। बता दें कि Apple ने अपने यूजर्स के लिए कई एक्सेसिबिलटी फीचर्स को लेकर ऐलान किया है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इन फीचर्स को Apple इस साल के अंत में पेश कर देगा।
कम सुनने वाले यूजर्स को Music Haptics के साथ म्यूजिक का नया और खास एक्सपीरियंस भी मिलेगा। आईफोन का हैप्टिक इंजन म्यूजिक को टैप्स टेक्सचर और वाइब्रेशन में ट्रांसलेट भी कर सकेगा। आईफोन, आईपैड और कारप्ले के लिए जाने वाले इन फीचर्स के साथ डिसेबल यूजर्स अपना डिवाइस बिना किसी परेशानी के आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।

कम सुनने वाले यूजर्स को मिलेगा म्यूजिक का मजा
ऐसे यूजर्स जिन्हें सुनने में समस्या होती है, वे यूजर्स Music Haptics के साथ म्यूजिक का एक नया और अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। आईफोन का Haptics Engine, Music को टैप्स, टेक्सचर और वाइब्रेशन में ट्रांसलेट कर सकेगा, जिससे यूजर्स को एक सेंसरी एक्सपीरियंस मिल सकेगा। इस फीचर को डेवलपर्स के लिए लाया जा रहा है, जिससे वे इस फीचर को अपने ऐप में जोड़ सकेंगे।
यूजर्स पर्सनलाइज्ड साउंड कर सकेंगे क्रिएट
कस्टमाइजेबल वॉइस कमांड के साथ यूजर्स स्पेसिफिक एक्शन के लिए पर्सनलाइज्ड साउंड क्रिएट कर सकेंगे। कंपनी द्वारा पेश की जा रही यह सुविधा ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो कि सुनने में असमर्थ हैं। वहीं मोशन सिकनेस वाले यूजर्स के लिए व्हीकल मोशन क्यूज एनिमेटेड डॉट्स डिस्प्ले मिलेगा, जो कि व्हीकल मोशन पर जगह बदलते नजर आएंगे। इसकी वजह से सेंसरी कॉन्फ्लिक्ट को कम करने में मदद मिलेगी। यह यूजर्स को मोशन सिकनेस ट्रिगर से सुरक्षा देने में मदद करेगा।
कलर ब्लाइंड यूजर्स को भी मिलेगा लाभ
कारप्ले को वॉइस कंट्रोल, कलर फिल्टर कुछ नए एक्सेसिबिलिटी अपग्रेड के साथ लाया जा रहा है, ताकि कलर ब्लाइंड यूजर्स को भी सुविधा मिलेगी। इसी के साथ सुनने में असमर्थ यूजर साउंड रिकॉग्नीशन के साथ कार अलार्म और साइरन का नोटिफिकेशन पा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








