Home
Mobile

Apple दो फोल्डेबल क्लैमशेल iPhones करने जा रहा लॉन्च, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

बता दें कि द इंफॉर्मेशन ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि Apple कम से कम दो आईफोन के प्रोटोटाइप का निर्माण कर रहा है । यह फोन क्लैमशेल की तरह चौड़ाई में मुड़ सकते हैं।

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक , फोल्डेबल iPhone शुरुआती विकास में हैं और कंपनी इसे 2024 या 2025 के लिए बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट का प्लान नहीं कर रही है।

Apple दो साइज के फोल्डेबल क्लैमशेल iPhones करने जा रहा लॉन्च

रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple ने हाल ही में अलग-अलग आकारों के दो फोल्डेबल आईफोन बनाने के लिए इससे संबंधित जानकारी के लिए एशिया में एक मैन्युफैक्चरर से कॉटेक्ट किया है।

Apple ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स को जवाब नहीं दिया। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, Apple ने 119.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का तिमाही राजस्व दर्ज किया, जो साल-दर-साल 2% से ज्यादा है, और इसके एक्टिव डिवाइसो का स्थापित आधार अब 2.2 बिलियन से ज्यादा हो गया है, जो सभी प्रोडक्टो और भौगोलिक एरिया में अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है।

Apple दो साइज के फोल्डेबल क्लैमशेल iPhones करने जा रहा लॉन्च

आलोच्य तिमाही में iPhone से कंपनी का राजस्व लगभग 6 % बढ़कर 65.77 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 69.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

इस दौरान कुक ने कहा कि कंपनी ने मलेशिया, मैक्सिको, फिलीपींस, पोलैंड और तुर्की, इंडोनेशिया, सऊदी अरब के साथ कई अन्य उभरते बाजारों में हमेसा की तरह उच्च राजस्व देखा गया।

Apple दो साइज के फोल्डेबल क्लैमशेल iPhones करने जा रहा लॉन्च

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, Apple ने पहली बार 2023 में सबसे ज्यादा राजस्व के साथ भारतीय बाजार का नेतृत्व किया, जबकि सैमसंग वॉल्यूम बिक्री के मामले में चार्ट में टॉप पर रहा।

वहीं फर्म ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि एप्पल ने शिपमेंट में 10 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है और पहली बार एक साल में राजस्व में टॉप जगह हासिल किया है। वहीं दिसंबर 2023 में iPad की बिक्री लगभग 25% कम होकर लगभग 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The report states that Apple has recently contacted a manufacturing company in Asia for information related to making two foldable iPhones of different sizes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X