पहले फोल्डेबल iPhone की तैयारी में Apple!, जाने कब होगा लॉन्च और क्या होगी खासियत?
पिछले कुछ सालों से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स मार्केट में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, इसका क्रेडिट Samsung, Huawei और Motorola जैसी कंपनियों को जाता है। इस साल भी कई फोल्डेबल स्मार्टफोन्स ने भारतीय मार्केट में कदम रखा है, जिसमें Samsung, Vivo, google जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
अब फोल्डेबल फोन की रेस में Apple का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आ रही है कि Apple 2026 की दूसरी छमाही में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है, जिसे कंपनी आधुनिक तकनीक से बनाएगी। आइए इस खबर पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Apple के पहले फोल्डेबल फोन में क्या होगा खास?
खबरों के मुताबिक, इस फोल्डेबल डिवाइस में दमदार हार्डवेयर स्पेक्स होने की उम्मीद है, जिसमें एक पावरफुल चिप, हाई क्वालिटी वाले कैमरे और प्रीमियम लुक दिया जा सकता है। अफवाहों की माने तो इस डिवाइस को iOS पावर्ड से भी लैस किया जा सकता है, जो अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज जैसे iCloud, Apple Music और Apple Pay को सहज अनुभव देता है।
वर्तमान में फोल्डेबल फोन मार्केट की स्थिति
DSCC की नई रिपोर्ट के अनुसार, फोल्डेबल फोन की बिक्री और डिस्प्ले की मांग में गिरावट देखी जा रही है। 2019 से 2023 तक इन डिस्प्ले की मांग हर साल 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ रही थी, लेकिन अब यह रफ्तार धीमी हो गई है। रिपोर्ट का कहना है कि 2024 में डिस्प्ले की मांग में केवल 5 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद है, जबकि 2025 में 4 प्रतिशत घटने का अनुमान है।
लेकिन ऐसे में एप्पल कंपनी अगर अपने पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च करता है, तो इससे फोल्डेबल सेगमेंट में एक नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, वर्तमान में घटती मांग इसे चुनौतीपूर्ण बना सकती है। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि Apple का फोल्डेबल फोन इसे नई दिशा दे सकता है। साथ ही इस फोल्डेबल फोन के मार्केट में आने से कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को भी मिल सकते है।
और भी कई प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा Apple
कंपनी अपने iPhone 17 मॉडल को भी अगले साल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जिसके लिए अफवाहों का सिलसिला जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने iPhone 17 को कई सारे अपडेट्स के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी iPhone 17 Air पर भी काम कर रही है, जिसमें 48MP का रियर कैमरा और 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Apple कंपनी का इरादा अपने iPhone प्रोड्क्ट्स में बढ़ोत्तरी करना है, जिसके लिए ये लगातार प्रयास कर रही है और अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रोड्क्ट्स पर भी काम कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी कब तक अपना पहला फोल्डेबल फोन, iPhone 17 मॉडल और iPhone 17 Air लॉन्च करती है और इनमें क्या नया देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








