Apple ने iPhone यूजर्स को दी चेतावनी; Google Chrome इस्तेमाल करना बंद करें, जानिए क्यों!
Apple ने हाल ही में सभी iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग Google Chrome से दूर रहें और Safari ब्राउजर का इस्तेमाल करें। Apple का दावा है कि Safari असल मायनों में आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है, जबकि Chrome ऐसा करने में नाकाम है।
Apple की ओर से कहा गया है कि Safari ऐड्स और वेबसाइटों को आपके फोन के यूनिक डिवाइस कैरेक्टरिस्टिक्स का इस्तेमाल कर ट्रैकिंग करने से रोकता है। यह एक तकनीक है जिसे डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग कहा जाता है, और आज यह ऑनलाइन प्राइवेसी के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है।

क्या होता है डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग?
इंटरनेट पर ब्राउज़ करने के दौरान आपका डेटा अलग-अलग हिस्सों में लीक होता है। इसमें ब्राउज़र टाइप, ऑपरेटिंग सिस्टम, स्क्रीन साइज, इंस्टॉल्ड फॉन्ट्स, IP जानकारी और हार्डवेयर से जुड़ी डिटेल शामिल होती हैं। जब इन सभी डेटा पॉइंट्स को एक जगह जोड़ दिया जाता है तो एक यूनिक फिंगरप्रिंट बनता है।
यही फिंगरप्रिंट वेबसाइट्स और विज्ञापन कंपनियाँ इस्तेमाल करती हैं, ताकि वे आपको लगातार ट्रैक कर सकें, भले ही आप कुकीज बंद कर दें या इनकॉग्निटो मोड में हों।
Apple ने Chrome पर क्या लगाया आरोप?
Apple ने कहा है कि Safari अब डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग को रोकने के लिए एडवांस AI और सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल करता है। Safari एक simplified system profile बनाता है, जिससे ज़्यादातर iPhones और Mac डिवाइस एक जैसे दिखते हैं। इसका फायदा यह होता है कि ट्रैकर्स आसानी से पता नहीं लगा पाते कि कौन-सा डिवाइस आपका है।
Apple ने यह भी कहा कि Chrome न तो डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग रोकता है, न लोकेशन ट्रैकिंग से सुरक्षा देता है, और ना ही प्राइवेट ब्राउज़िंग में कोई मजबूत प्रोटेक्शन देता है।
Google Apps पर भी सवाल
Apple ने अपना बयान सिर्फ Chrome तक सीमित नहीं रखा। कंपनी ने Google के अन्य ऐप्स जैसे Google Docs, Google Sheets और Google Slides पर भी तंज कसा है। Apple का कहना है कि Safari इन सभी प्लेटफ़ॉर्म पर बेहतर चलता है और आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रहती है।
दूसरी तरफ, Mozilla Firefox भी पहले ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम लॉन्च कर चुका है, जिसमें डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग को ब्लॉक करने की सुविधा दी गई थी।
Google ने हटाई डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग पर रोक
सबसे बड़ी चिंता यह है कि Google ने हाल ही में डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग टेक्नॉलॉजी पर लगी रोक हटा दी है। इसका मतलब है कि वेबसाइटें और विज्ञापनदाता अब और ज्यादा तरीकों से यूज़र्स को ट्रैक कर सकते हैं।
यूज़र्स को क्या करना चाहिए?
अगर आप iPhone यूजर हैं, तो Apple की सलाह मानना जरूरी है।
- Safari ब्राउजर का इस्तेमाल करें
- ब्राउजर अपडेटेड रखें
- थर्ड-पार्टी ट्रैकिंग ब्लॉक करें
सावधान रहें यूजर्स
प्राइवेसी आज सिर्फ एक फीचर नहीं बल्कि एक जरूरत है, और Apple इस पर सीधा फोकस कर रहा है। आने वाले समय में डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग और AI ट्रैकिंग से जुड़े मुद्दे और ज़्यादा बढ़ने वाले हैं। ऐसे में यूज़र्स के पास खुद को सुरक्षित रखने के लिए सही ब्राउज़र और सुरक्षित इंटरनेट हैबिट्स अपनाने के अलावा कोई चारा नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








