Home
Mobile

एप्‍पल पेश करेगी 4 अक्‍टूबर को नया आईफोन 5

By Super
एप्‍पल पेश करेगी 4 अक्‍टूबर को नया आईफोन 5
विश्‍व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माता कम्पनी एप्पल अगले सप्ताह एक विशेष कार्यक्रम में अपना नया आईफोन 5 पेश करने जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह नया फोन कैलीफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एप्पल कम्पनी के कार्यालय परिसर में लांच किया जाएगा।

एप्पल के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक की नियुक्ति के बाद से कम्पनी का यह पहला फोन होगा जिसे वह लांच करगी। कुक ने अगस्त में स्टीव जॉब्स की जगह ली थी।रिपोर्ट के अनुसार नए फोन में 4जी के अलावा 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो हाई डेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग और पिक्‍चर क्‍वलिटी प्रोवाइड करेगा। फोन में वीडियों कालिंग के लिए 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एप्‍पल अपने आईफोन के द्वारा वैश्‍विक स्‍तर पर अपनी पकड़ और मजबूत बनाना चाहता है।

एप्‍पल ने अपने पिछले फोन आई फोन 4 को पिछले साल जून के महिने में लांच किया था तब से लेकर अब तक आईफोन 4 की रिकार्डतोड़ बिक्री हुई अब देखना यह है एप्‍पल का नया आईफोन 5 फोन उपभोक्‍ताओं को कितना पसंद आता है। इस समय सैमसंग सभी बड़ी कंपनियों कड़ी टक्‍कर देने में लगा हुआ पहली नंबर पर काबिज एप्‍पल के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग ही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X