Apple March 4 Event: 4 मार्च को Apple इवेंट में क्या होगा खास? iPhone 17e के साथ AI वियरेबल्स की एंट्री
Apple March 4 Event: Apple अपने बड़े इवेंट की तैयारी में लगा हुआ है। अगले महीने की शुरुआत में ही कंपनी अपने नए किफायती फोन और AI वियरेबल्स को लाने की प्लानिंग कर रहा है। बता दें कि ये इवेंट 4 मार्च को होने वाला है और Apple ने अपने खास इवेंट के लिए ऑफिशियल इनवाइट भेज दिए हैं। ये इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि टेक दुनिया की नजरें इस इवेंट पर टिकी हैं, क्योंकि यहां iPhone 17 सीरीज से जुड़ी अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है।
हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार सिर्फ नया iPhone लॉन्च करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि AI-सेंट्रिंक वियरेबल्स पर भी बड़ा दांव खेल सकता है। Bloomberg के विश्लेषक Mark Gurman ने बताया कि Apple लंबे समय से AI-फर्स्ट स्ट्रेटजी पर काम कर रहा है और अब वह इसे हार्डवेयर प्रोडक्ट्स के जरिए सामने ला सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

AI वियरेबल्स की तैयारी
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple कैमरा-इक्विप्ड स्मार्ट ग्लासेस, AI-इंटीग्रेटेड AirPods और अन्य स्मार्ट डिवाइस पर काम कर रहा है। इन प्रोडक्ट्स में Visual Intelligence फीचर्स का गहरा इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है।
Visual Intelligence का मतलब है कि डिवाइस आसपास की चीजों को समझ सके, पहचान सके और यूजर को रियल-टाइम में जानकारी दे सके। उदाहरण के तौर पर, स्मार्ट ग्लासेस किसी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को स्कैन कर तुरंत जानकारी दिखा सकते हैं।
अगर ऐसा होता है, तो Apple सीधे तौर पर Meta और Snap जैसी कंपनियों को चुनौती देगा, जो पहले से ही स्मार्ट ग्लासेस और AR टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं।
iPhone 17e की उम्मीद
4 मार्च के इवेंट में iPhone 17e के लॉन्च की भी संभावना है। अफवाहों के मुताबिक यह मॉडल 6.1-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
फोन में Apple का नया A19 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह कॉन्फ़िगरेशन रोजमर्रा के इस्तेमाल और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
कैमरा के मामले में 48MP रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। Apple की इमेज प्रोसेसिंग और AI फीचर्स इसे बेहतर फोटोग्राफी अनुभव दे सकते हैं।

कम कीमत वाला MacBook भी होगा लॉन्च
रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि Apple इस इवेंट में एक लो-कॉस्ट MacBook पेश कर सकता है। यह डिवाइस Apple A18 Pro प्रोसेसर पर आधारित हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह स्टूडेंट्स और बजट यूज़र्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।
Apple लंबे समय से अपने Mac लाइनअप को और व्यापक बनाने की कोशिश कर रहा है, और कम कीमत वाला मॉडल उसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
AI-फर्स्ट स्ट्रेटजी पर जोर
Apple का हालिया कदम यह दर्शाता है कि कंपनी अब AI को अपने इकोसिस्टम का मुख्य हिस्सा बनाना चाहती है। Google के साथ साझेदारी और Visual Intelligence फीचर्स का विस्तार इसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
हालांकि, अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर AI वियरेबल्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने टेक उत्साहियों की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं।
क्या होगा बड़ा सरप्राइज?
4 मार्च का Apple इवेंट सिर्फ iPhone लॉन्च तक सीमित नहीं रह सकता। AI-केंद्रित वियरेबल्स, नया MacBook और iPhone 17e जैसे डिवाइस मिलकर Apple की 2026 रणनीति की झलक दिखा सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि Apple इस इवेंट में टेक दुनिया को कितना चौंकाता है।


Click it and Unblock the Notifications








