Home
Mobile

iPhone 14 को कंपनी फिर करेगी लॉन्च! इन बड़े बदलाव के साथ मिलेंगे ये खास फीचर, जानें

iPhone 14: स्मार्टफोन ब्रांड Apple अगले महीने अपने नए सीरीज iPhone 15 को लॉन्च कर सकता है। जिसकी अब तक कई अहम जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इस नए सीरीज को यूएसबी-सी पोर्ट के साथ ला सकती है। जहां आईफोन लवर्स को 15 सीरीज का ब्रेसबी से इंतजार वहीं इस बीच iPhone 14 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, iPhone 14 को कंपनी फिर से रीलॉन्च कर सकती है। जिसमें कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

iPhone 14 में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

आपको बता दें, iPhone 14 को कंपनी ने साल 2022 में सितंबर में लॉन्च किया गया था। अब इस सीरीज को लेकर सामने आ रही जानकारी की मानें तो कंपनी लाइटनिंग पोर्ट की जगह USB Type-C पोर्ट के साथ इसे दोबारा लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा iPhone 14 यूजर्स को नए फीचर्स से भी लैस किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल iPhone 14 को कंपनी एक नए कलर वरिएंट के साथ ही इसके मेमोरी और रैम में बदलाव के साथ इसे रि-लॉन्च कर सकती है।

इन बड़े बदलाव के साथ iPhone 14 को कंपनी फिर करेगी लॉन्च!

iPhone 15 Series लॉन्च डेट

iPhone 15 Series की एंट्री अगले महीने 12 सितंबर को हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। अब तक सामने आए लीक्स में इस सीरीज के अगले महीने तक दस्तक दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

iPhone 15 के संभावित फीचर्स

आईफोन 15 के फीचर्स को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें दावा किया गया है कि, एप्पल अपने आईफोन 15 सीरीज को चार्जिंग पोर्ट बदलाव के साथ लाएगी। इसके अलावा इस सीरीज को पहली बार हाई रेजोल्यूशन का कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही आईफोन 15 सीरीज में एक नए रंग का भी मॉडल नजर आने वाला है। iPhone 15 को A17 बायोनिक चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही साथ इस बार आईफोन की नई सीरीज में कंपनी एक बड़ा बदलाव इसके फ्रेम में भी कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company can launch the iPhone 15 in September. However, in the meantime, a big news has come out about the iPhone 14. In which it is being claimed that the company is going to relaunch the iPhone 14 with new features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X