Home
Mobile

Apple लेकर आ सकता है सबसे पतला iPhone मॉडल, सामने आएंगे कई नए बदलाव

iPhone यूजर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, Apple साल 2025 में iPhone 17 सीरीज के साथ एक नया और बहुत ही पतला iPhone मॉडल लाने की प्लानिंग कर रहा है, जिसमें कई बड़े बदलाव किए जाने की संभावना है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि यह नया मॉडल iPhone Pro Max से भी ज्यादा महंगा होगा।

आने वाला नया मॉडल वर्तमान में मौजूद iPhone से काफी ज्यादा पतला होगा और इसकी बॉडी एलुमिनियम की बनी हो सकती है। साथ ही इस iPhone में फ्रंट कैमरा सेंसर्स के लिए छोटा कटआउट होगा और स्क्रीन का साइज 6.12 इंच से 6.69 इंच के बीच हो सकता है।

Apple लेकर आ सकता है सबसे पतला iPhone मॉडल

रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए iPhone के बैक कैमरा की पोजीशन में भी बदलाव हो सकता है। रियर कैमरा को बाएं कोने से हटाकर फोन के पीछे टॉप सेंटर में लगाया जा सकता है। साथ ही इस फोन में Apple का लेटेस्ट A19 प्रोसेसर और बेहतर वीडियो कॉलिंग एवं सेल्फी के लिए अपडेटेड फ्रंट कैमरा मिलने की सभांवना है।

नए मॉडल के लिए टेस्ट हो रहे अलग-अलग डिजाइन

Apple अभी इस पतले iPhone के लिए अलग-अलग डिजाइन टेस्ट कर रहा है, जिसके चलते इस मॉडल की रिलीज में देरी हो सकती है। वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Apple का यह अपकमिंग मॉडल 2025 में आ सकता है। इस मॉडल के iPhone Pro Max से भी अधिक महंगा होगा, जिसकी शुरुआती कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 98,000 रुपये तक हो सकती है।

इस सीरीज के लॉन्च होने के बाद Apple के कई मॉडल्स पर प्रभाव पड़ सकता है, इसकी वजह से iPhone Plus सीरीज पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है। यह मॉडल 2017 में आए iPhone X जैसा होगा। 2017 में आए iPhone X के लॉन्च होने की वजह से फेस ID, OLED डिस्प्ले और होम बटन हटाने जैसे बड़े बदलाव आए थे। अब देखना यह होगा कि Apple अपने इस नए मॉडल के साथ क्या नया बदलाव लेकर आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple may bring the thinnest iPhone model, many new changes will be revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X