iOS से लेकर macOS तक; Apple बदल देगा अपने सारे ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम; क्या कहती है रिपोर्ट
Apple Software Update: Apple कुछ ही दिनों में अपने सालाना इवेंट WWDC का आयोजन करने वाला है। इस इवेंट का मुख्य हाइलाइट iOS और दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। हाल ही आई रिपोर्ट में पता चला है कि Apple अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम बदलने जा रहा है। यानी अब iOS 19 के बजाय आने वाले iPhone सॉफ्टवेयर का नाम iOS 26 होने की उम्मीद है, जो साल 2026 के साथ लाइनअप होगा, वह अवधि जब OS का मुख्य रूप से उपयोग किया जाएगा।
ब्लूमबर्ग के अनुसार इस बदलाव की घोषणा 9 जून 2025 को Apple के WWDC इवेंट के दौरान की जाएगी। यहां हम जानेंगे कि इस बदलाव का क्या कारण है।

क्यों बदले जाएंगे नाम?
बता दें कि यह बदलाव केवल iOS तक सीमित नहीं होगा। Apple कैलेंडर ईयर के आधार पर अपने सभी OS वर्जन का नाम बदलने की तैयारी में है, जिसमें iPadOS 26, macOS 26, watchOS 26, tvOS 26 और visionOS 26 शामिल हैं। इस बदलाव का उद्देश्य नामकरण प्रणाली (Naming System) को सरल बनाना और iPhone, iPad और Mac सॉफ्टवेयर वर्जन के बीच भ्रम को दूर करना है।
नए युग की शुरुआत
ये कदम केवल नाम बदलने तक ही सीमित नहीं है। कंपनी नए सॉफ्टवेयर के साथ कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्टर्स की मानें तो iOS 26 में एक बड़ा विज़ुअल ओवरहाल होने की उम्मीद है, जो कि विजनओएस पर आधारित है, जो कि Apple Vision Pro को पावर देने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है। ऐसे में यूजर को ज्यादा आधुनिक और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस की उम्मीद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास है।
iOS के नए अपडेट के साथ आपको लेयर ट्रांसपेरेन्सी इफेक्ट, फ्लोटिंग नेविगेशन बार, कर्व्ड और टेक्टिकल डिजाइन एलीमेंट, डिवाइस की स्पीड के लिए डायनमिक रिस्पॉन्स का ऑप्शन हो सकता है।
मैसेज और कैमरा में बदलाव
इसके अलावा Apple ऐप जैसे मैसेज और कैमरा को भी कंपनी द्वारा री-डिजाइन किए जाने की बात सामने आई है, जिसमें क्लीनर लेआउट और कंटेंट के लिए अधिक जगह है। इसके साथ Apple का उद्देश्य अपने इकोसिस्टम में एक इंटीग्रेशन विज़ुअल लैंग्वेज बनाना है, जो iPhone से Mac तक एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने की दिशा में सही कदम है।
ऐसे में अगर कंपनी नाम बदलने के बारे में सोचती है तो यह कंपनी की एक खास स्ट्रेटजी होगी, जिससे Apple को फायदा हो सकता है। अब आने वाले समय में हमें ये देखना है कि इसका क्या प्रभाव पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications








