Home
Mobile

Apple इस बार 5 iPhone कर सकता है लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस, यहां जानें

iPhone 15 Series : एप्पल जल्द ही अपने नए सीरीज से पर्दा उठाने वाला है। जिसका सभी के इंतजार है। कंपनी 12 सितंबर को एक इवेंट के दौरान अपने iPhone 15 सीरीज के तहत अपने चार हैंडसेट iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को ग्लोबली लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्चिंग इवेंट से ठीक कुछ दिनों पहले इस सीरीज को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इस साल Apple 4 नहीं बल्कि 5 iPhone को एक साथ ला रहा है। जिसमें अन्य मॉडल की तुलना में सबसे बेहतर कैमरा क्वॉलिटी मिल सकता है। तो चलिए आपको इस नए आईफोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

दरअसल टिप्सटर Majin Bu ने ट्विटर कर इस बात कि जानकारी दी है। उन्होंने अपने X (ट्विटर ) पर लिखा है कि, कंपनी iPhone 15 Pro Max को 6GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ ला सकती है। ऐसे ही iPhone 15 Ultra को 8GB रैम और 2TB स्टोरेज के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। टिप्सटर के अनुसार प्रो मॉडल के मुकाबले अल्ट्रा मॉडल को बेहतर कैमरा क्वॉलिटी दिया जाएगा।

iPhone 15 Ultra की इतनी हो सकती है कीमत

Majin Bu के अनुसार एप्पल iPhone 15 Ultra को अन्य मॉडल की तुलना में 100 डॉलर ज्यादा कीमत के साथ ला सकती है। यानि कि, ये आईफोन अन्य मॉडल से 8,000 से 9,000 रुपये ज्यादा कीमत के साथ बिकेगा। अगर स्पेक्स की बात की जाए तो Pro और Ultra मॉडल में एक जैसे ही स्पेक्स मिलेंगे। आपको बता दें, इससे पहले सामने आई लीक्स इस बाता का दावा किया गया था कि, पिछले साल की तुलना में iPhone 15 Pro Max की कीमत 200 डॉलर ज्यादा होगी।

Apple इस बार 5 iPhone कर सकता है लॉन्च, इन  खूबियों से होगा लैस, जाने

कब शुरू होगा इवेंट

Apple का यह एनुअल इवेंट,जिसे कंपनी ने 'वंडरलस्ट' नाम दिया है 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जो कैलिफोर्निया टाइम के हिसाब से सुबह 10 बजे और भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। जो लोग इस इवेंट हिस्सा नहीं बन पाएंगे कंपनी उनके लिए apple.com और Apple TV एप्प पर लाइव-स्ट्रीम करेगी। जिसे घर बैठे देखा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple can launch iPhone 15 Pro Max with 6GB RAM and 1TB storage. At the same time, iPhone 15 Ultra can be offered in the market with 8GB RAM and 2TB storage. According to Tipster, the Ultra model will be given better camera quality than the Pro model.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X