Home
Mobile

iPhone 16 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इन खास बदलाव के साथ हो सकती है एंट्री, यहां जानिए

iPhone 16 Series Camera Update: Apple iPhone 15 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही आईफोन लवर्स को इसके अगले सीरीज iPhone 16 का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने भी इसे अगले साल लॉन्च करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच आईफोन 16 सीरीज को लेकर कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे लोगों का इस फोन को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में इस आगामी सीरीज के कैमरे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार iPhone 16 में टेलीफोटो कैमरे के लिए एप्पल मोल्डेड ग्लास का इस्तेमाल कर सकती है। जो अब तक के कांच लेंस से ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होगा। जिससे कैमरे की पहले से ज्यादा सुरक्षित किया जा सकेगा। तो आइए आपको आगे अब तक इस सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

इन बदलावों के साथ iPhone 16 series की हो सकती है एंट्री

iPhone 16 Pro को कैमरा अपडेट के साथ लाए जाने की उम्मीद है। इसके लेंस में खास बदलाव किया जा सकता है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो कंपनी iPhone 16 Pro को मोल्डेड ग्लास टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर के अनुसार Apple इस तकनीक का इस्तेमाल एक पावरफुल टेलीफोटो लेंस बनाने के लिए करेगा। जिसकी फोकल लंबाई 300mm से ज्यादा होगी। जिसे 'सुपर' टेलीफोटो लेंस से जाना जाएगा।

iPhone 16 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, जानिए क्या कुछ होगा खास

वहीं इकोनॉमिक डेली न्यूज की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि, Apple अपने नए सीरीज में पतले और हल्के डिज़ाइन के साथ छोटे लेंस और बेहतरीन ऑप्टिकल जूम के लिए ग्लास मोल्डेड लेंस का इस्तेमाल कर सकता है।

इसके साथ ही वीबो लीकर इंस्टेंट डिजिटल की मानें तो iPhone 16 मॉडल में एक बटन शामिल किया जा सकता है। Apple इस बदलाव के लिए जगह बनाने के लिए mmWave एंटीना को दाईं ओर से बाईं ओर शिफ्ट करने की प्लैनिंग कर रहा है।

iPhone 16 प्रो मॉडल में एक नया एक्शन बटन हो सकता है, जो डिवाइस के साथ फ्लश होगा. यह वर्तमान स्टैंडर्ड बटन डिजाइन के बजाय सॉलिड-स्टेट तकनीक का उपयोग करेगा. वॉल्यूम और पावर कुंजियों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. वे iPhone 15 प्रो की तरह ही रहेंगे.

 
Best Mobiles in India

English summary
A new update has come out regarding Apple iPhone 16. According to which the company can use molded glass for its upcoming series of telephoto cameras. It will be stronger and more durable than existing glass lenses.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X