Home
Mobile

iPhone 15 सीरीज पर Apple इंडिया दे रहा भारी छूट, जल्दी करें, कल से भारत में शुरू हो रही बिक्री

iPhone 15 Series Sale: एप्पल के नए सीरीज iPhone 15 की कल से भारत में बिक्री शुरू होने जा रही है। अगर आप भी इस सीरीज के स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए इस नई सीरीज पर ऑफर्स का ऐलान किया है। जिससे इसके कीमतों में भारी कमी आई है। तो चलिए आपको इसकी इसपर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

एप्पल के ऑफर्स के तहत आईफोन लवर्स Apple iPhone 15 सीरीज के स्मार्टफोन की खरीद पर 6 हजार तक की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी की नई Apple वॉच मॉडल की खरीद पर 3 हजार तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा कंपनी कुछ सेलेक्टेड बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर No Cost EMI का भी ऑप्शन दे रही है। आप इन डिवाइसेस को एप्पल के ऑनलाइन स्टोर के साथ ही इसके आधिकारिक रिटेल स्टोर से इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर ऑफर

अगर ग्राहक Apple iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की खरीदारी करता है तो उसे 6,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा iPhone 15 और iPhone 15 Plus की खरीदारी करने पर 5,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं HDFC कार्ड से अगर इसकी खरीदारी की जाती है तो इस पर तीन महीने या फिर छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ एप्पल ट्रेड-इन ऑफर भी का भी लाभ मिलेगा।

iPhone 15 सीरीज पर Apple इंडिया दे रहा भारी छूट, कल से बिक्री शुरू

इतना ही नहीं Apple ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर , दिल्ली और मुंबई में अपने रिटेल स्टोर से पुराने iPhone मॉडल की खरीदारी पर भी ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार iPhone 14 और iPhone 14 Plus की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपए तक की इंस्टेंट छूट दी जाएगी। वहीं HDFC बैंक के कार्ड से iPhone 13 की खरीदारी करने पर 3,000 रुपए की छूट और iPhone SE की खरीद पर 2,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके सिवा अग्रणी बैंक के कार्ड से खरीदारी पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has announced offers on its new series. Under this, iPhone lovers can save up to Rs 6,000 on the purchase of Apple iPhone 15 series smartphones. You will be able to avail a discount of up to Rs 3,000 on the purchase of Apple Watch model.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X