Home
Mobile

Amazon Great Indian Festival Sale में Apple, oneplus, Samsung सहित इन फोन्स पर भारी छूट, जानें ऑफर डिटेल

Amazon जल्द ही अपना मेगा सेल Great Indian Festival Sale 2023 को लाइव करने वाला है। जिसके तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन्स के साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर बंपर छूट मिलने वाला है। हालांकि इस सेल के लाइव होने से पहले ही कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स को पहले ही लिस्ट कर दिया है। जिससे उनपर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी सामने आ गई है। लेकिन सबसे ज्यादा छूट कंपनी स्मार्टफोन्स पर दे रही है। प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए स्मार्टफोन्स में Apple, Oneplus, Samsung और Honor जैसे बड़े ब्रांड के फोन्स को भी शामिल किया गया है। तो चलिए आपको इन ब्रांड्स के फोन्स पर मिलवे वाली छूट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Apple iPhone 13

आईफोन 13 पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस फोन को Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज बोनस के साथ मात्र 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें 12 MP वाइड और अल्ट्रा-वाइड एडवांस डुअल-कैमरा सिस्टम मिल रहा है। इससे 4K डॉल्बी विजन HDR रिकॉर्डिंग और नाइट मोड की फैसलिटी के साथ 12 MP ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी ने A15 बायोनिक चिप शामिल किया है।

Amazon सेल में Apple, oneplus, Samsung सहित इन फोन्स पर भारी छूट, जाने

OnePlus 11R 5G

आईफोन के अलावा OnePlus 11R 5G को ग्राहक इस सेल में मात्र 34,999 रुपये में खरीद सकेंगे। आपको बता दें, इस कीमत में बैक ऑफर्स भी शामिल हैं। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 120 हर्ट्ज सुपर फ्लुइड AMOLED के साथ 6.7 इंच डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने 50मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 16मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 को शामिल किया गया है। इस फोन को EIS सपोर्ट के साथ 5,000 mAh बैटरी से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy M34 5G

इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एम34 को इस सेल में बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें 50MP का रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।

HONOR 90 5G

Honor 90 5G को इस सेल के तहत अमेजन पर 29,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर ग्राहकों को 9 महीने तक नो कॉस्ट EMI का भी विकल्प मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन 5G 4nm प्रोसेसर के साथ आएगा।

Amazon सेल में Apple, oneplus, Samsung सहित इन फोन्स पर भारी छूट, जाने

Motorola Razr 40 ultra 5G

मोटोरोला के हाल ही में लॉन्च फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 ultra 5G को भी इस सेल में बंपर छूट के साथ 72,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें कंपनी ने बैंक ऑफर्स भी शामिल किए हैं। यह फोन 3.6 इंच का pOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। जिसमें स्नैपड्रैगन 8+जेन 1 प्रोसेसर को शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In Amazon Great Indian Festival Sale 2023, customers are going to get bumper discounts on smartphones as well as many electronic products. Phones from big brands like Apple, Oneplus, Samsung and Honor have also been included in the smartphones listed on the platform before going live.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X