एप्पल 2012 में नई डिजाइन के साथ आईफोन 5एस लांच कर सकता है

किसी प्लान को बनाना और उसे फॉलो करना दो अलग-अलग काम है अक्सर देखा गया है तकनीक के मामले में किसी प्लान को लागू करने में एप्पल को कोई जवाब नहीं, 2011 में एप्पल ने अपने उत्पादों जैसे आईफोन और आईपैड में कई तरह के अपग्रेडेशन किए, वहीं कंपनी के अनुसार 2012 में वह कुछ नए अपग्रेड उत्पादों को बाजार में लांच करेगा।
जिसमें से आईफोन 5 काफी चर्चा में है। जी हां 2012 में एप्पल आईफोन 5 लांच कर सकता है। हालाकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिपर जेफरी के जाने माने जानकार और एनेलेटिक्स जेनी मन्स्टर के अनुसार एप्पल अपने आईफोन 4 एस में पिछले फोन के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं किए गए थो इसलिए हो सकता है एप्पल 2012 में आईफोन 5 में तकनीकी बदलावों के नई डिजाइन के साथ पेश करें।
बाजार में एप्पल को लेकर कई अफवाहें भी उड़ने में लगी हुई है मगर एप्पल उन सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए कुछ नया कर सकता है। हाल के कुछ वर्षो में एप्पल के आईफोन ने कंपनी की ग्रोथ में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुनस्टर के द्वारा की गई गणना के अनुसार एप्पल के नए आईफोन 5 पिछले आईफोन 4 एस से भी ज्यादा बिकेगा, मन्स्टर द्वारा सोंचे गए आकड़ों के अनुसार 2013 तक एप्पल के करीब 142 मिलियन आईफोन 5एस बिकेंगे।
रेवन्यू के मामले में एप्पल का नया आईफोन 5 एस कंपनी को 18 प्रतिशत का लाभ पहुचाएंगा। मुनस्टर के अनुसार एप्पल नए साल में आईपैड का नया मॉडल भी लांच कर सकता है। मुनस्टर की गणना कितनी सहीं होगी यह तो 2012 में एप्पल आईफोन 5 एस लांच होने के बाद ही पता चलेगा तब तक हमें इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








