Home
Mobile

Apple Repair Program: अब फ्री में कराएं iPhone की रिपेयरिंग!, जानें तरीका

Apple ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है। अगर आपके iPhone के कैमरे में कोई समस्या है, तो उसे फ्री में ठीक किया जाएगा। जी हां, एपल कंपनी की तरफ से यह घोषणा की गई है कि अगर आपके iPhone 14 स्मार्टफोन के कैमरे में कोई खराबी है, तो उसे मुफ्त में रिपेयर किया जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि वह 10 अप्रैल 2023 से लेकर 28 अप्रैल 2024 के बीच बने मोबाइल्स की रिपेयरिंग करेगा। ऐसे में अगर आपका भी iPhone 14 Plus का कैमरा खराब है, यदि हां तो आप भी मुफ्त सेवा का लाभ उठाने के लिए ऐसा कर सकते हैं।

iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन होंगे रिपेयर, यहां जानें

iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन होंगे रिपेयर

अगर आपने अप्रैल 2023 से लेकर अप्रैल 2024 के बीच iPhone खरीदा है और उसके कैमरे में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आप इसे फ्री में ठीक करवा सकते हैं। कंपनी द्वारा बताई गई निर्धारित अवधि के भीतर iPhone 14 सीरीज के फोन के कैमरे में परेशानी आ रही है और यूजर ने समस्या बताई कि कैमरे से ली गई फोटो का प्रीव्यू नहीं हो रहा है। ऐसे में कंपनी कैमरे की समस्या से जूझ रहे ग्राहकों को फ्री सर्विस देने की पेशकश कर रही है।

फ्री सर्विस कैसे करें प्राप्त

पहले आप ये चेक करें कि आपके iPhone 14 Plus मोबाइल के कैमरा में कोई खराबी है। यदि आपको लगता है कि इसमें कोई समस्या है, तो उसे फ्री में ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने फोन को अधिकृत सर्विस सेंटर पर ले जाना होगा। लेकिन इससे पहले आपको यह भी पता करना होगा कि आपका फोन फ्री सर्विस के योग्य है या नहीं। इसके लिए आपको Apple के ऑफिशियल पेज पर जाना होगा। वहां आपको अपने फोन का सीरियल नंबर डालना होगा। उसके बाद हमें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले आपको अपने iPhone 14 Plus फोन का सीरियल नंबर जानना होगा।

इसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर जाना होगा। फिर जनरल, अबाउट पर जाएं।

यहां आपको अपने iPhone 14 Plus मोबाइल का सीरियल नंबर नजर आएगा। यह नंबर आपके क्लिप बोर्ड पर कॉपी किया जाना चाहिए।

इसके बाद Apple के सपोर्ट पेज पर जाएं। यहां अपने मोबाइल का सीरियल नंबर डालें और कॉपी किए नंबर को यहां पेस्ट करें।

इस स्टेप को फॉलो करने के बाद आप यह पता लगा सकेंगे कि आपका iPhone 14 Plus फ्री सर्विस के लिए योग्य है या नहीं। अगर आपका फोन फ्री सर्विस के योग्य है, तो आप इसका लाभ ले सकेंगे।

आपको बता दें कि कैमरा 'Repair Program' मोबाइल खरीदने की तारीख से 3 साल की वारंटी के साथ आता है। कंपनी अपने कस्टमर्स को इन गलतियों को ठीक करने का पर्याप्त समय देती है। वहीं, अगर आपने iPhone 14 Plus फोन की समस्याओं की मरम्मत के लिए पहले ही पेमेंट कर दिया है, तो आप इसे वापस प्राप्त कर सकते हैं।

फ्री सर्विस के लिए लागू होगी ये शर्त

यदि आप फ्री सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस शर्त को पूरा करना होगा। कंपनी का कहना है कि अगर आपके आईफोन का ग्लास टूट गया है, तो इसे ठीक नहीं किया जा सकता है।

ऐसे में यदि आपका फोन फ्री सर्विस के योग्य हैं, तो ऐसी समस्या को जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए। अगर आप फोन की अन्य समस्या को ठीक करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If there is any problem with your iPhone's camera, it will be repaired for free. Yes, it has been announced by the Apple company that if there is any problem with the camera of your iPhone 14 smartphone, it will be repaired for free.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X