iOS 26 Public Beta: iPhone यूजर्स के लिए नया अपडेट, लेकिन सबको नहीं मिलेगा Apple Intelligence; चेक करें लिस्ट
iOS 26 Public Beta: Apple ने आखिरकार iOS 26 Public Beta को रोलआउट कर दिया है और दुनियाभर के iPhone यूजर्स अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इस बार की बीटा रिलीज सिर्फ एक नया सिस्टम अपडेट नहीं है, बल्कि Apple के भविष्य की झलक है। हालांकि, एक दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें मौजूद सबसे खास तकनीक Apple Intelligence सभी यूजर्स को नहीं मिलेगी।
इस आर्टिकल में हम आपको न केवल iOS 26 के नए फीचर्स बताएंगे, बल्कि उस बड़े बदलाव पर भी फोकस करेंगे जो Apple ने चुपचाप कर दिया है। AI एक्सक्लूसिव डिवाइसेज का सर्कल तैयार कर रहा है।

iOS 26 Public Beta कैसे करें इंस्टॉल?
अगर आप iOS 26 को आज़माना चाहते हैं, तो सबसे पहले Apple Beta Program पर जाएं और अपनी Apple ID से साइनअप करें। अब अपने iPhone पर जाएं। और Settings > General > Software Update > Beta Updates > iOS 26 Public Beta > Update Now पर टैप करें। कुछ मिनटों में आपका डिवाइस अपडेट हो जाएगा और आप नई दुनिया में कदम रखेंगे।
क्या-क्या नया है iOS 26 में?
Liquid Glass Design: पहली नजर में आपको नया डिज़ाइन चौंका देगा। ऐप आइकन, नेविगेशन बार, बटन - सब कुछ रिफ्लेक्ट और रिफ्रैक्ट करता है। यह ऐनिमेशन बेहद स्मूद है और iPhone को Sci-Fi टच देता है।
Pop-Out Menu और Rounded Elements: अब कुछ ऐप्स में मेनू पॉप-आउट होकर बाहर आएंगे, और हर इंटरफ़ेस ज्यादा गोल और मॉडर्न दिखेगा।
Spatial Scene: यह आपकी 2D तस्वीरें अब 3D जैसी लगेंगी। खासकर तस्वीरों को देखना अब एक इमर्सिव एक्सपीरियंस होगा।
Updated CarPlay Interface: iOS 26 के साथ CarPlay का इंटरफ़ेस भी रीफ्रेश किया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान नेविगेशन और एंटरटेनमेंट आसान हो गया है।
Apple Games Preview: गेमिंग लवर्स के लिए Apple ने 'Apple Games' ऐप का प्रीव्यू शामिल किया है।
Apple Intelligence: हालांकि ये फीचर सबके लिए नहीं है। अब बात उस सबसे बड़ी बात की, जो शायद हर यूजर नहीं जानता, Apple Intelligence (AI फीचर्स) हर iOS 26 डिवाइस में नहीं आएंगे।
क्या है Apple Intelligence?
- Wallet ऐप में स्मार्ट ऑर्डर ट्रैकिंग
- Messages और FaceTime में Live Translation
- Screenshot में Visual Intelligence
- नई Reminder सुविधा और Call Screening
- Hold Assist फीचर
यह सभी फीचर्स Apple की नई AI तकनीक पर आधारित हैं, जो सिर्फ A17 Pro या उसके बाद के चिपसेट वाले iPhones में ही मिलेंगे।
किसको मिलेगा अपडेट?
यहां हम आपको उन डिवाइस में बताएंगे, जिसमको iOS 26 मिलेगा, लेकिन Apple Intelligence नहीं मिलेगा।
- iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
- iPhone SE (2nd & 3rd Gen)
- iPhone 12 सीरीज
- iPhone 13 सीरीज
- iPhone 14 सीरीज
यहां हम iOS 26 + Apple Intelligence वाले डिवाइस के बारे में जानेंगे।
- iPhone 15
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15 Pro
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 16 सीरीज
क्यों नहीं सबको मिला Apple Intelligence?
Apple ने साफ किया है कि Apple Intelligence को रन करने के लिए बेहद हाई-परफॉर्मेंस चिप और RAM की जरूरत है, जो सिर्फ 15 Pro और उसके बाद के iPhones में ही है। इससे एक टेक्नोलॉजिकल डिवाइड बनती दिख रही है। iOS तो सबको मिलेगा, पर असली जादू सिर्फ प्रीमियम डिवाइस वालों को ही मिलेगा।
iOS 26 Public Beta एक शानदार एक्सपीरियंस लाता है। आपरो नया डिजाइन, शानदार विज़ुअल्स और अपग्रेडेड सिस्टम फीचर्स मिलेगा, लेकिन अगर आप AI की उम्मीद कर रहे हैं, तो iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल ही इसका पूरा मजा उठा पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








