Apple ने रोलआउट किया iOS 17.5 और IpadOS 17.5 का अपडेट बीटा वर्जन, जानें फायदें
Apple का हाल ही में Apple Let Loose 2024 इवेंट हुआ है, जिसमें कंपनी ने अपने कई सारे बेहतरीन प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया है। लेकिन Apple यहीं नहीं रुकने वाला है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने अपकमिंग iOS 17.5 और IpadOS 17.5 का अपडेट बीटा वर्जन भी रोलआउट कर दिया है। यह अपडेटेड वर्जन फिलहाल केवल डेवलपर्स के लिए पेश किया गया है।
कंपनी iOS 17.5 और ipadOS 17.5 अपडेट का कैंडिडेट वर्जन चार और बीटा वर्जन के बाद इसे रोलआउट करेगी। Apple ने अपने यूजर्स के लिए कई सारे खास फीचर्स को लाने का वादा किया था, जिसे कंपनी ने iOS 17 के साथ पूरा किया है।

iOS 17.5 और iPadOS 17.5 अपडेट का बीटा वर्जन
हालांकि, लेटेस्ट iOS 17.5 के साथ कुछ नए परिवर्तन जरूर पेश किए गए हैं, जो खासकर यूरोपियन यूनियन में चलाए जाने वाले iPhones और iPads के लिए पेश किए गए हैं। लेटेस्ट बीटा वर्जन के साथ ऐप डेवलपर्स यूरोपपियन यूनियन में चलाए जाने वाले iPhones और iPads को उनकी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने की सुविधा दे सकेंगे।
यूरोपपियन यूनियन में रहने वाले iPhones और iPads यूजर्स दूसरे मार्केट प्लेस से भी ऐप्स को डाउनलोड कर पाएंगे। iOS 17.5 और ipadOS 17.5 अपडेट का बीटा वर्जन के साथ नई Apple Pencil और iPad के लिए बैटरी हेल्थ फीचर भी लॉन्च किया गया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ Apple Prodcast Widget के लिए कलर चेंजिंग विजेट को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा नए अपडेट के साथ थर्ड पार्टी ट्रैकर अलर्ट और ग्रुप फेस टाइम कॉल पर पार्टिसिपेंट्स को ब्लॉक करने का भी फीचर जोड़ा गया है।
कैसे करें इस अपडेटेड बीटा वर्जन को डाउनलोड
Apple यूजर्स के रजिस्टर्ड डेवलपर्स लेटेस्ट बीटा वर्जन का यूज कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को 'Setting App' पर जाना होगा। Setting App पर जाने के बाद यूजर्स को Software Update सेक्शन पर जाना होगा।
इसके बाद आपको Beta Updates ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर आपको टैप करना होगा। टैप करने के बाद iOS 17 और ipadOS 17 Developer Beta का टॉगल ऑन करना होगा। यहां ध्यान दें कि लेटेस्ट बीटा वर्जन के लिए डेवलपर अकाउंट से जुड़ी एक Apple ID की जरूरत होगी।


Click it and Unblock the Notifications








