iPhone का सबसे सस्ता फोन, जानिए इसके बारे में सब कुछ!
iPhone के सबसे सस्ते कहे जाने वाले फोन iPhone SE (आईफोन एसई) की कुछ तसवीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में रोज गोल्ड का ब्राइट शेड का फोन दिखाया गया है। खबर यह भी है कि यह फोन कंपनी के 21 मार्च को होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी का यह नया फोन पहले पेश हुए iPhone 5 का अपडेट वर्जन है। यही कारण है कि इस फोन का iPhone 5 SE (स्पेशल एडिशन) या iPhone 5 E (एनहैंस्ड) हो सकता है। लेकिन खबरें यह भी है कि कंपनी इस नाम से शायद 5 हटा दे और इसे iPhone SE रहने दे, खैर यह तो लॉन्च के दिन ही पता चलेगा।

एपल के इस नए फोन के फीचर्स की बात करें तो iPhone SE में 4 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। साथ ही इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर व 5मेगापिक्सल फ्रंट कमेरा दिया जा सकता है।

पहले कहा जा रहा था कि फोन में डुअल कैमरा होगा, लेकिन अब माना जा रहा है कि यह फीचर्स कंपनी iPhone 7 के लिए बचा सकती है। इस फोन में एनएफसी चिप सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

iPhone SE के बारे में कहा जा रहा है कि यह कंपनी के सोमवार यानी 21 मार्च को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले इवेंट में पेश किया जा सकता है। जिसके बाद यह हो सकता है कि यह 25 मार्च से उपलब्ध हो जाए। साथ ही इसकी कीमत 300-400यूरो तक यानी 29-39 हजार रुपए तक हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







