iPhone Fold की लॉन्च टाइमलाइन लीक! 24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा और 5000mAh+ बैटरी की तैयारी
Apple का पहला Foldable iPhone पिछले कई सालों से टेक इंडस्ट्री की सबसे हॉट अफवाहों में से एक रहा है। लेकिन हाल ही में सामने आई लीक और रिसर्च रिपोर्ट्स ने इस डिवाइस की तस्वीर को पहले से कहीं ज्यादा साफ कर दिया है। ये सिर्फ "एक मुड़ने वाला iPhone" नहीं होगा, बल्कि ऐसा लगता है कि Apple इस कैटेगरी को लंबी दौड़ के प्रोडक्ट लाइनअप के तौर पर देख रहा है। न कि सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट की तरह। माना जा रहा है कि यह डिवाइस iPhone 18 Pro सीरीज के साथ 2026 में लॉन्च हो सकता है।
लीक्स के अनुसार, कंपनी इस फोल्डेबल को कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और सिक्योरिटी के मामले में एक प्रीमियम, अल्ट्रा-फ्लैगशिप एक्सपीरियंस के रूप में पेश करेगी। आइए अब तक सामने आए सबसे बड़े खुलासे जानते हैं।

Apple iPhone Fold कैमरा
JP Morgan की एक डिटेल्ड इक्विटी रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, Apple के फोल्डेबल iPhone में 24 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा इनर डिस्प्ले के नीचे पूरी तरह छिपा रहने के बावजूद हाई क्लैरिटी और बेहतर लाइट ट्रांसमिशन देने में सक्षम होगा।
अब तक अंडर-डिस्प्ले कैमरे की सबसे बड़ी चुनौती थी कि स्क्रीन की क्वालिटी खराब न हो, सेल्फी कैमरा ग्रेनी न लगे। Apple reportedly दोनों समस्याओं को हल कर चुका है। अगर लीक सही साबित होती हैं, तो यह पहला फोल्डेबल होगा जिसमें ट्रूली यूसएबल और हाई-क्वालिटी अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलेगा।
फोन में कुल चार कैमरों का सेटअप मिलने की उम्मीद है। कवर डिस्प्ले पर होल-पंच सेल्फी कैमरा, अंदर 24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा और रियर पर दो 48MP हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर है। स्पष्ट है कि Apple अपने पहले फोल्डेबल में कैमरा को उसकी सबसे बड़ी ताकत बनाना चाहता है।
Apple iPhone Fold के फीचर्स
प्रसिद्ध एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, Apple इस फोल्डेबल iPhone में हाई-डेंसिटी बैटरी सेल्स का इस्तेमाल करेगा। कोरियन रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple 5400 mAh से 5800 mAh तक की बैटरी टेस्ट कर रहा है।
चाइनीज़ टिप्स्टर Instant Digital का दावा है कि फाइनल बैटरी कैपेसिटी 5000mAh से ज्यादा ही होगी, यानी अब तक के किसी भी iPhone से बहुत बड़ी बैटरी है।
डिस्प्ले को लेकर भी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। इसमें 7.8-इंच का बड़ा, लचीला मुख्य डिस्प्ले, 5.5-इंच का कवर स्क्रीन, LTPO+ OLED पैनल और कम से कम क्रिज या लगभग "नो क्रीज" डिजाइन है।
इसी के साथ एक और बड़ा अपडेट ये है कि Apple शायद Touch ID की वापसी कर सकता है, जिसे साइड बटन में एम्बेड किया जा सकता है। Face ID फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर में तकनीकी समस्याएँ पैदा कर सकती है, इसलिए Touch ID logical विकल्प लग रहा है।
कब होगा लॉन्च
MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार Ming-Chi Kuo का दावा है कि iPhone Fold की कीमत $2000 से $2500 (लगभग ₹1.67-₹2.08 लाख) के बीच होगी। वहीं Bloomberg के Mark Gurman इसे $2000 के आसपास बताते हैं।
इसका मतलब साफ है कि यह अब तक का सबसे महंगा iPhone होगा। कई सप्लाई चेन रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple lightweight hinges, titanium-aluminium मिश्रण और हाई-एंड कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल करेगा, जिससे मटीरियल कॉस्ट और बढ़ सकती है।
कई इंडस्ट्री सोर्सेज़ इस ओर इशारा कर रहे हैं कि Apple अपने पहले foldable iPhone को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ दूसरे सप्ताह, सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple की लाइनअप में एक ऐतिहासिक विस्तार की तरह होगा।
Apple का पहला Foldable iPhone सिर्फ एक नया फॉर्म-फैक्टर नहीं, बल्कि ब्रांड की फ्यूचर रणनीति का हिस्सा है। बड़े बैटरी अपग्रेड, अंडर-डिस्प्ले कैमरा इनोवेशन, हाई-एंड डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड के साथ यह डिवाइस Android foldables के मार्केट में सीधी चुनौती देगा। 2026 Apple का foldable year बन सकता है और iPhone Fold इस बदलते दौर का सबसे बड़ा स्टार है।


Click it and Unblock the Notifications