Apple Scary fast Event: इंतजार हुआ खत्म, नए Macbook, IMac से लेकर इन प्रोडक्ट्स की होेने जा एंट्री, यहां जानें
Apple Scary fast Event: एप्पल के आईफोन 15 सीरीज इवेंट के बाद एक और कंपनी का बड़ा इवेंट होने जा रहा है। जिसे 'स्कैरी फास्ट' नाम दिया गया है। Apple ने हाल ही में अपने इस इंवेट 'Scary Fast' का ऐलान किया था। जो आज यानि कि, 30 अक्टूबर शाम 5:00 बजे शुरू होने जा रहा है, वहीं भारतीय समयानुसार यह इवेंट 31 अक्टूबर सुबह साढ़े पांच बजे होगा। सभी की नजरें इस इवेंट में मैकबुक और M3 सीरीज के नए प्रोसेसर पर टिकी हुई हैं। Apple अपने इस इवेंट में एक अपडेटेड iMac को पेश कर सकती है। तो आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं, कि आखिर एप्पल के इस मेगा इंवेट में क्या कुछ खास होने वाला है।
यहां देखें इवेंट
एप्पल के इस इवेंट को अगर आप भी देखने क इच्छुक हैं, तो आप इसे घर बैठे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। जहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
M3 चिपसेट को लेकर हो सकता है ऐलान
एप्पल ने अपने यूजर्स को मीडिया इनवाइट्स भेजे हैं। इन इनवाइट्स पर दिए गए एप्पल Logo में मैकओएस के आइकन को देखा जा सकता है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी का यह इवेंट Mac Event हो सकता है। इसके साथ ही इस इवेंट में कंपनी द्वारा M3 चिपसेट को लेकर भी ऐलान किए जाने की उम्मीद है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में M3 series के MacBook Pro मेन फोकस होगा। इसके अलावा इस इवेंट में M2 series MacBook Pro के शिपमेंट को जारी न रखने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

नई एक्सेसरीज की हो सकती है एंट्री
iMac के अलावा एप्पल अपने इस इवेंट में USB-C कनेक्शन के साथ Apple ट्रैकपैड, माउस और कीबोर्ड के नए मॉडल्स को भी लॉन्च कर सकती है।
M3 सीरीज में चार वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में Apple के आगामी चिपसेट M3 को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। वहीं M3 सीरीज के तहत कंपनी चार नए वेरियंट M3, M3 Pro, M3 Max और M3 Ultra पर से पर्दा उठा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








