Home
Mobile

Apple September Event 2025: iPhone 17 सीरीज से लेकर Watch Ultra 3 और AirPods Pro 3 तक, होंगे ये बड़े ऐलान

Apple September Event 2025: Apple के सालाना इवेंट की डेट को लेकर डेट कंफर्म हो गई है। iPhone लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2025 को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park कैंपस में यह ग्रैंड इवेंट आयोजित होगा। वहां के लोकल टाइम के हिसाब से ये इवेंट सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस इवेंट में चुनिंदा मीडिया को बुलावा भेजा गया है।

हर साल की तरह इस बार भी सबकी नजर iPhone सीरीज पर है, लेकिन 2025 का इवेंट और भी खास होने वाला है क्योंकि यहां केवल iPhone 17 सीरीज़ ही नहीं, बल्कि Apple Watch Ultra 3, Watch Series 11 और AirPods Pro 3 भी पेश किए जा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च होंगे ये डिवाइस

iPhone 17 Air बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

Apple iPhone 17 सीरीज में चार मॉडल - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश कर सकता है। इस बार का सबसे बड़ा फोकस नया iPhone 17 Airहोगा , जो अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ आएगा। इसे Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि iPhone 17 Air के आने से Plus मॉडल की लाइनअप से हटाया गया है।

वहीं iPhone 17 Pro और Pro Max को प्रीमियम सेगमेंट में रखा जाएगा। इन मॉडलों में नया एल्यूमिनियम फ्रेम, अधिक टिकाऊ बिल्ड और पूरी तरह से बार-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।

साथ ही सभी iPhone 17 मॉडल्स में अपग्रेडेड A19 और A19 Pro चिप्स मिलेंगी। सबसे खास बात यह है कि ProMotion डिस्प्ले तकनीक अब केवल Pro मॉडल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी सीरीज़ में स्टैंडर्ड फीचर बन जाएगी।

Apple Watch Ultra 3 के एडवांस्ड फीचर्स

इस इवेंट में Apple Watch Ultra 3 को भी लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर भी टेक इंडस्ट्री में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वॉच S11 प्रोसेसर पर चलेगी, जो इसे और ज्यादा पावरफुल बनाएगा।

इसके साथ ही इसमें 5G नेटवर्क और Satellite SOS सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और बेहतर व्यूइंग एंगल मिल सकते हैं। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ECG फंक्शन भी शामिल होंगे।

स्मार्टनेस में AI का तड़का

Apple Watch Series 11 भी इस इवेंट में पेश हो सकती है। इसमें watchOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कई UI अपग्रेड दिए जाएंगे। सबसे खास बात होगी AI इंटीग्रेशन, जिससे यह वॉच और ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट बन जाएगी। S11 चिप के साथ यह वॉच हाई-ऑक्टेन परफॉर्मेंस देगी और फिटनेस के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी टूल्स में भी काम आएगी।

AirPods Pro 3 में ऑडियो और हेल्थ एक साथ

ऑडियो लवर्स के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि AirPods Pro 3 में बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) और H3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा हेल्थ फीचर्स जैसे टेम्परेचर सेंसिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं। यह Apple के ऑडियो डिवाइस को एक नए स्तर पर ले जाने का काम करेगा।

इस बार का इवेंट क्यों है खास?

Apple हर साल अपने iPhone लॉन्च इवेंट से टेक इंडस्ट्री में नई हलचल पैदा करता है। लेकिन 2025 का यह इवेंट खास इसलिए है क्योंकि पहली बार कंपनी अल्ट्रा-थिन iPhone 17 Air जैसे इनोवेटिव डिवाइस पेश कर रही है। वहीं iPhone 17 Pro मॉडल्स में नया डिज़ाइन और मजबूत बिल्ड देखने को मिलेगा।

इसके साथ Apple Watch Ultra 3 और Series 11 में हेल्थ और AI फीचर्स, और AirPods Pro 3 में हेल्थ-इंटीग्रेटेड ऑडियो अपग्रेड्स यूजर्स के एक्सपीरियंस को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाएंगे।

9 सितंबर का Apple Event टेक वर्ल्ड के लिए "गेम-चेंजर" साबित हो सकता है। iPhone 17 सीरीज के अलावा Watch Ultra 3, Watch Series 11 और AirPods Pro 3 के लॉन्च के साथ Apple एक बार फिर साबित करना चाहता है कि इनोवेशन और प्रीमियम टेक्नोलॉजी की दौड़ में वह सबसे आगे है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple September Event 2025 iPhone 17 Series, iPhone 17 Air, Watch Ultra 3, and AirPods Pro 3 Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X