Home
Mobile

भारत बनेगा iPhone 17 सीरीज का मैन्युफैक्चरिंग हब; Apple ने पहली बार लॉन्च से पहले प्रोडक्शन किया शिफ्ट

iPhone 17 India Production: Apple सितंबर 2025 में अपनी फेमस iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस बार सिर्फ नए डिजाइन, कैमरा या परफॉर्मेंस ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि कंपनी की सप्लाई चेन स्ट्रेटजी भी सुर्खियों में है। दरअसल, पहली बार ऐसा होगा, जब iPhone 17 के सभी चार मॉडल्स भारत में लॉन्च से पहले ही मैन्युफैक्चर होंगे।

यह कदम न केवल भारत के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि Apple के ग्लोबल प्रोडक्शन मैप में भी बड़ा बदलाव है। Apple ने पहली बार iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max) का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत बनेगा iPhone 17 सीरीज का मैन्युफैक्चरिंग हब

भारत पर बढ़ा भरोसा

कई साल से Apple की मैन्युफैक्चरिंग चीन पर निर्भर रही है। लेकिन हाल के जियो-पॉलिटिकल हालात, ट्रेड पॉलिसी और सप्लाई चेन रिस्क को देखते हुए कंपनी लगातार ऑप्शन तलाश रही थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में पता चला है कि अब Apple ने भारत को अपना बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का फैसला लिया है।

Apple की नई स्ट्रेटजी के तहत तमिलनाडु में टाटा ग्रुप की नई फैक्ट्रियां और बेंगलुरु के पास फॉक्सकॉन का बड़ा प्लांट iPhone 17 प्रोडक्शन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। आने वाले दो वर्षों में टाटा ग्रुप भारत के iPhone आउटपुट का लगभग 50% हिस्सा अकेले तैयार करेगा।

अमेरिका के लिए बनेगा भारत का iPhone

Apple का यह कदम केवल घरेलू बाजार के लिए नहीं है। कंपनी अमेरिकी बाजार में बिकने वाले iPhones के लिए भी भारत पर निर्भर रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच भारत से $7.5 बिलियन (करीब ₹62,000 करोड़) के iPhones एक्सपोर्ट किए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले पूरे वित्तीय वर्ष के $17 बिलियन एक्सपोर्ट की तुलना में बेहद तेजी से बढ़ा है।

मार्केट ट्रैकर Canalys ने भी बताया है कि भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने में चीन को पीछे छोड़ चुका है। यानी आने वाले समय में Made in India iPhones अमेरिकी ग्राहकों के हाथों में होंगे।

iPhone 17 सीरीज का लॉन्च और कीमत

Apple सितंबर में चार नए मॉडल्स पेश करेगा। iPhone 17 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये, iPhone 17 Air की कीमत 99,900 रुपये, iPhone 17 Pro की कीमत 1,45,990 रुपये और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,64,990 रुपये हो सकती है। इनके साथ ही Apple, Watch Series 11, Watch Ultra 3 और iOS 26 को भी लॉन्च करेगा।

भारत के लिए क्या मायने रखता है यह बदलाव?

भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बढ़ने से लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी। भारत अब केवल कंज्यूमर मार्केट नहीं, बल्कि प्रोडक्शन हब भी बन रहा है। सरकारी पॉलिसी को बढ़ावा देते हुए 'Make in India' और PLI स्कीम का बड़ा फायदा दिख रहा है। इसके साथ ही टाटा, फॉक्सकॉन जैसे दिग्गज कंपनियों का विस्तार अन्य विदेशी निवेशकों को भी आकर्षित करेगा।

Apple का भारत पर भरोसा दिखाता है कि देश अब केवल एक बड़ा कंज्यूमर मार्केट नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन का मजबूत स्तंभ बन चुका है। iPhone 17 सीरीज का लॉन्च जहां टेक-लवर्स के लिए नया अनुभव लाएगा, वहीं भारत के लिए यह टेक्नोलॉजी डिप्लोमेसी और मैन्युफैक्चरिंग पावर का सर्टिफिकेट होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Shifts iPhone 17 Series Production to India Before Launch; All Models to Be Made Locally for the First Time
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X