Home
Mobile

इस iPhone के साथ वापस आ रहा Apple का स्मार्ट बैटरी केस; चेक करें डिटेल

iPhone 17 Air New Features: Apple अपने लेटेस्ट आईफोन सीरीज यानी iPhone 17 को लाने की तैयारी में है। इस सीरीज के डिवाइस के आने से पहले ही इनको लेकर बहुत सी जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा फेमस मॉडल iPhone 17 Air है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे iPhone में से एक है।

इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में लगभग रोज नई जानकारी सामने आ रही है। जानकारी से पता चला है कि यह एक सुपर स्लिम iPhone होगा, जिसका डाइमेंशन 5.5mm हो सकता है। अब, एक नई रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि Apple iPhone 17 Air के लिए अपना स्मार्ट बैटरी केस वापस लाने की प्लानिंग कर रहा है। यहां हम इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से जानेंगे।

iPhone 17 Air में मिलेगा Apple का स्मार्ट बैटरी केस

iPhone 17 Air के लिए स्मार्ट बैटरी केस

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में ये बात पता चली है कि Apple iPhone 17 Air के लिए एक स्मार्ट बैटरी केस लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह एक iPhone केस है जिसके अंदर एक बैटरी पैक है ताकि आप डिवाइस को चलते-फिरते चार्ज कर सकें।

जैसा कि हम जानते हैं कि iPhone 17 Air बहुत पतला होगा, इसकी बैटरी भी छोटी हो सकती है। यानी इसमें 3,000mAh और 4,000mAh के बीच की बैटरी मिल सकती है। ऐसे में यूजर्स की चार्जिंग समस्या से बचाने के लिए कंपनी ने ये विचार किया है।

Apple के इंटरनल टेस्टिंग में यह भी पाया गया कि केवल 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत यूजर ही iPhone 17 Air को चार्ज किए बिना पूरा दिन इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

ऐसे में एक एक्स्ट्रा बैटरी केस उन यूजर्स की मदद कर सकता है, जो बैटरी समस्या से परेशान रहेंगे। खासकर iPhone 17 Air जैसे हाई-एंड डिवाइस में इस तरह का अपडेट कस्टमर्स को पसंद आएगा या नहीं। इसके लिए हमें इंतजार करना होगा।

Apple का स्मार्ट बैटरी केस की शुरुआत 2015 में iPhone 6s के साथ हुई थी और iPhone 11 के साथ 2019 तक जारी इसे पेश किया गया था।

iPhone 17 Air में क्या खास

iPhone 17 Air सबसे पतला iPhone होगा, जो कंपनी के अब तक के सबसे पतले फोन iPhone 6 से भी ज्यादा पतला होगा।

यह iPhone लाइनअप के लिए एक नए डिजाइन ला रहा है, जिसमें Pixel 9 सीरीज की तरह पीछे की तरफ एक बड़ी कैमरा स्ट्रिप होगी।

जानकारी मिली है कि iPhone 17 Air 163mm लंबा और 77.6mm चौड़ा होगा।

साथ ही इसमें डायनामिक आइलैंड नॉच के साथ 6.9-इंच LTPO सुपर रेटिना डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

iPhone 17 Air में मौजूदा iPhone मॉडल की तरह ही एक्शन बटन मिल सकता है।

लॉन्च टाइम की बात करें तो iPhone 17 Air के इस साल सितंबर में iPhone 17 लाइनअप के तहत पेश किया जाना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple to bring Apple smart battery case in iPhone 17 Air check details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X